संपत्ति विवाद में पुत्र ने मां को घर से निकाला, बाहर गुजारी रात
पंचेत चिरकुंडा के बुटबाड़ी में एक बेटे ने संपत्ति विवाद में अपनी बूढ़ी मां को घर से बाह
पंचेत : चिरकुंडा के बुटबाड़ी में एक बेटे ने संपत्ति विवाद में अपनी बूढ़ी मां को घर से बाहर निकाल दिया। मजबूरन मां को रात भर घर से बाहर गुजारनी पड़ी। इसको लेकर वृद्धा ने चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने थाने में उसे खाना खिलाया। वृद्धा शारदा झा का कहना कि पति के रिटायरमेंट के पैसे से उसके नाम से घर बना। इसपर उसके बड़े पुत्र की बुरी नजर पड़ गई है। गुरुवार को उसके पुत्र सुशील झा व बहु पुष्पा झा बुटबाड़ी स्थित उसके घर आए और मारपीट कर घर से निकाल दिया। जलाने का भी प्रयास किया। घर से निकाल कर ताला मार दिया। वृद्धा की शिकायत के बाद पुलिस ने बड़े पुत्र सुशील झा को थाने में बुलाया। सुशील ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि मां अपने दूसरे पुत्र को संपत्ति देना चाह रही है। जबकि यह जमीन उसने खरीदी है। फिलहाल वृद्ध महिला थाने में बैठी हुई है।