टुंडी में प्रमुख- उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
सदन के सदस्यों की जरूरी उपस्थिति नहीं होने के कारण प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया
संस, टुंडी : टुंडी प्रमुख कमला मुर्मू व उपप्रमुख भवानी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। शनिवार को टुंडी प्रखंड सभागार में अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा व मतदान को लेकर एसडीओ राज महेश्वरम की उपस्थिति में बैठक हुई। सदन के सदस्यों की जरूरी उपस्थिति नहीं होने के कारण प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। 25 सदस्यों में 19 को पहुंचना था लेकिन मात्र 12 ही पहुंचे। पंचायत समिति सदस्य पूर्णाडीह श्रवण कुमार बेसरा, मनियाडीह महेंद्र कुमार ¨सह चौधरी सहित आठ अन्य पंसस थे। प्रमुख व उपप्रमुख सहित तीन मनोनीत मुखिया सदस्य एवं दो पदेन जनप्रतिनिधि सांसद रवींद्र कुमार पांडेय एवं विधायक राजकिशोर महतो इस अविश्वास प्रस्ताव बैठक में शामिल नहीं हुए। इस दौरान तय समय से करीब आधे घंटे तक इंतजार के बाद सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने पर अनुमंडल पदाधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके साथ ही वर्तमान प्रमुख उपप्रमुख को ही पद पर बने रहने की मुहर लगा दी।