Love Story : बेरमो के नक्सल प्रभावित ऊपरघाट में प्रेमी जोड़े निकले थे मिलने; ग्रामीणों ने करा दी शादी
बेरमो के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक अजीबों-गरीब घटना सामने आई है। प्यार करने वाले जोड़ों में मिलन की आस जगी। मिलने का प्लान बना। यह सब सारी चीजें फोन पर हो रही थी। प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था।समय रात के 10 बजे तय हुआ।
संवाद सहयोगी, ऊपरघाट: बेरमो के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक अजीबों-गरीब घटना सामने आई है। प्यार करने वाले जोड़ों में मिलन की आस जगी। मिलने का प्लान बना। यह सब सारी चीजें फोन पर हो रही थी। प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था।समय रात के 10 बजे तय हुआ। गांव में ऐसे भी इतनी रात गए सभी सो ही जाते है यहीं सोच ये युगल निश्चिंंत थे। इनकी प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रही थी। मिलते उससे पहले ही ग्रमीणों को इसकी भनक लग गई। बुलाने का प्रयास करते हुए ही स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। वहीं के पास के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।
लड़की की बालिग है उसकी उम्र 19 वर्ष है। लड़के की उम्र 23 वर्ष है। शादी का फैसला ग्रामीणों को आपसी बैठक में तय हुई। फिर बूढ़ीबागी शिव मंदिर ले जा कर दोनो का विवाह करा दिया गया। स्थानीय पंडित जी त्रिवेणी पांडेय ने दोनों का विवाह कराया।
मौके पर आजसू पार्टी के नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल, व निर्वतमान पंसस मेघनाथ तुरी सहित उमेश प्रसाद, हेमलाल महतो, शनिचर गंझू, गुलाब महतो, पूरण महतो, हरेंद्र प्रसाद आदि ग्रामीण उपस्थित थे।