झरिया में अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, एक लाख का टिकट जब्त
??? ????? ?????? ?? ??? ????? ??? ???? ?????? ?? ????? ????? ?? ???????? ??? ???? ????? ?? ???? ?? ???????? ????? ???? ?????? ?? ????? ????? ????? ?? ????? ?????? ????? ?????????? ???? ???? ?? ?????
संस, झरिया : रविवार रात झरिया में वाहन चेकिग के दौरान पुलिस ने कोयलांचल में अवैध लॉटरी के धंधे का भंडाफोड़ किया। वाहन चेकिग के दौरान झरिया पुलिस ने लोदना निवासी पिकल विश्वकर्मा उर्फ अनूप को रोका। चेकिग के दौरान उसके दो बैग की तलाशी पुलिस ने ली। दोनों बैग में दो राज्यों के लगभग एक लाख रूपये के प्रतिबंधित लॉटरी के टिकट की बरामदगी हुई। इस दौरान अनूप ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने उसे धर दबोचा। आरोपित अनूप को पुलिस झरिया थाना लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपने अन्य साथी समीर अहमद, इस्तका खान, वासुदेव मंडल, वैद्यनाथ यादव, संजय वर्मा का नाम बताया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपितों को झरिया पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं बबलू सिंह व अनिल रवानी फरार हैं। झरिया थाना प्रभारी रंधीर कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि झरिया थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर दूसरे राज्य की प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बेची जा रही है। वाहन चेकिग अभियान से अवैध लॉटरी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ।
..
एजेंट के माध्यम से होती थी टिकट की बिक्री :
एजेंट के माध्यम से कारोबारी लॉटरी के टिकट की बिक्री पान की गुमटी, अंडों की दुकान व धंधे में शामिल लोग चलते-फिरते किया करते थे। कारोबारी कमीशन पर भरोसेमंद एजेंट को लॉटरी का टिकट दिया करते थे। धंधे में शामिल लोग ग्राहकों को लॉटरी का टिकट मुहैया कराते थे। साथ ही शाम में उसका रिजल्ट भी उनके पास लेकर जाते थे
..
इन जगहों पर होता है खेल :
प्रतिबंधित लॉटरी का खेल कोयलांचल में बड़े पैमाने पर वर्षों से फल फूल रहा था। चार नंबर, सब्जी पट्टी, चिल्ड्रन पार्क, बनियाहीर, बाटा मोड़, ऊपर कुल्ही, शमसेर नगर, राजबाड़ी रोड, बिहार टॉकिज, घनुडीह, मेन रोड समेत कई क्षेत्रों में प्रतिदिन लोग अवैध लॉटरी के टिकट की खरीद-बिक्री करते हैं।
..
..
सूचना मिलते ही फरार हुआ मुख्य धंधेबाज :
पुलिस छापेमारी में कई लाटरी के धंधेबाजों के पकड़े जाने के बाद किसी ने उसके सरगना को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद प्रतिबंधित अवैध लाटरी का मुख्य धंधेबाज निक्की शहर से फरार हो गया। पुलिस मुख्य धंधेबाज की तलाश में लगी है।
लॉटरी के अवैध धंधे का भंडाफोड़ झरिया में हुआ है। थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजा गया है। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस लगी है।
- रंधीर कुमार, झरिया थाना प्रभारी