Dhanbad Coronavirus News Update: निरसा थानेदार को पकड़ा कोरोना वायरस, थाने में दहशत
Live Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 419 हो गई। अब तक 321 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 90 है।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update: धनबाद जिले में कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं। इसमें एक निरसा थाना के बड़े पुलिस पदाधिकारी हैं। वहीं धनबाद शहर में नौ पॉजिटिव मरीज मिले। झरिया में छह और बाघमारा में एक संक्रमित मरीज पाए गए हैं। कुल 17 संक्रमितों में से 11 ने निजी जांच घरों में जांच कराई थी। बाकी रिपोर्ट पीएमसीएच के आरटी पीसीआर और ट्रू नेट के हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 419 हो गई। अब तक 321 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 90 है।
हाउसिंग कॉलोनी धैया में फिर मिले मरीज
शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। हाउङ्क्षसग कॉलोनी और धैया में संक्रमित मरीज मिले हैं। दोनों मरीज को देर रात सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही चिरागोरा से भी एक पॉजिटिव मरीज मिला है।
पुलिस लाइन में फिर हड़कंप
निरसा थाना के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी को संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस लाइन में फिर हड़कंप है। पदाधिकारी पुलिस लाइन में रहते थे। बता दें कि इससे पहले एक दर्जन पुलिसकर्मी और पदाधिकारी संक्रमित हो चुके हैं।
भूली के युवक की तबीयत खराब, अस्पताल से लौट आया
भूली के एक युवक तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। बुखार के साथ लगातार सांस फूल रही है। बुधवार की सुबह युवक सदर अस्पताल गया था, लेकिन उसे वहां से लौटा दिया गया। युवक ने बताया कि 3 दिन पहले वह स्वाब संग्रह कराया था। लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वही उसकी तबीयत अब लगातार खराब होती जा रही है बुखार के साथ सांस फूल रहा है। युवक ने डीसी से गुहार लगाई है।
भाजपा नेता को कोविड-19 से मिली छुट्टी
भूली के भाजपा मंडल अध्यक्ष लल्लन मिश्रा में कोरोना वायरस को मात दे दी है। इसके साथ ही सेंटर अस्पताल में लगभग एक दर्जन लोग नेगेटिव पाए गए हैं। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। श्री मिश्रा के परिजन भी नेगेटिव आए हैं।
डॉ. सुशील भी नेगेटिव को क्वारंटाइन से मिली छुट्टी
सेंट्रल अस्पताल कोविड-19 में निस्वार्थ सेवा देने वाले आईएमए के जिला सचिव डॉ सुशील कुमार नेगेटिव आए हैं। उन्हें क्वारंटाइन छुट्टी मिल गई है। डॉ कुमार लगभग 20 दिनों से अपने घर परिवार से दूर संक्रमित मरीजों की सेवा कर रहे थे।