Move to Jagran APP

Bokaro Coronavirus News Update: कोरोना से जंग जीत चार मरीज लाैटे घर, गिफ्ट देकर BGH से हुई विदाई

बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो की रहने वाली एक महिला की जांच रिपोर्ट 4 अप्रैल को पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद 5 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 25 Apr 2020 09:25 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 09:31 PM (IST)
Bokaro Coronavirus News Update: कोरोना से जंग जीत चार मरीज लाैटे घर, गिफ्ट देकर BGH से हुई विदाई
Bokaro Coronavirus News Update: कोरोना से जंग जीत चार मरीज लाैटे घर, गिफ्ट देकर BGH से हुई विदाई

बोकारो, जेएनएन। Live Coronavirus Bokaro News Update बोकोरो के पांच covid-19 मरीजों ने कोरोना को पराजित कर दिया है। दोबारा जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शनिवार को चार मरीजों को बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) से छुट्टी दे दी गई। यह न सिर्फ बोकारो बल्कि झारखंड के लिए अच्छी और बड़ी खबर है। इससे साफ हो गया है कि कोरोना के खिलाफ जंग जीतना अब मुश्किल नहीं है।

loksabha election banner

बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो की रहने वाली एक महिला की जांच रिपोर्ट 4 अप्रैल को पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद 5 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब्लीगी जमात से जुड़ी यह महिला मार्च महीने में बांग्लादेश के ढाका और दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुई थीं। महिला के अलावा उसके परिवार के दो अविवाहित लड़कियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।महिला को जमात में ले जाने वाला चंद्रपुरा प्रखंड के पिपराडीह निवासी धर्म प्रचारक युवक भी जांच में पॉजिटिव निकला। 

बीजीएच के चारों मरीजों को डिस्चार्ज के बाद धूमधाम से विदाई दी गई। उन्हें गिफ्ट और खिलाैना दिया गया। अस्पताल से निकलते समय तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। इस माैके पर बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. एके पाठक और एसडीएम शशि प्रकाश सिंह उपस्थित थे। 

झारखंड की राजधानी रांची के बाद बोकारो कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया था। यहां दस पॉजिटिव केस मिले थे। इनमें एक वृद्ध मरीज की मृत्यु भी हो गई। चार  कोरोना मरीजों के ठीक होने के बाद अब पांच मरीज कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। पांचों मरीज बीजीएच में भर्ती हैं।

तेलो हुआ कोरोना मुक्त

बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो निवासी 43 लोगों को चास के जीजीईएस क्वारंटाइन सेंटर से विदा कर दिया गया। सभी को खाने के लिए राशन व फल भी दिया गया। लोगों को फिलहाल अपने घरों में शारीरिक दूरी का पालन करने की सलाह दी गई है। सभी ने 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरी कर ली है। सबकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी है। इसके साथ ही अब तेलो को कोरोना वायरस से मुक्त होने का इंतजार है। 

बोकारो जिले के तेलो गांव में ही सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। इसके बाद जांच में गांव के अन्य चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गांव में स्क्रीनिंग कर बड़ी संख्या में लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। इन्हीं में से 43 को शुक्रवार को क्वारंटाइन अवधि के बाद घर जाने दिया गया। मालूम हो कि इसके पहले बुधवार को इसी गांव के 4 परिवारों के 26  लोगों को क्वारंटाइन अवधि पूरा होने पर घर भेज दिया गया था। अब चंद्रपुरा से जुड़े पांच कोरोना पॉजिटिव लोगों की दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि इनकी भी पहली रिपोर्ट नेगेटिव रही है। अगर दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आती है तो यहा गांव अब कोरोना मुक्त हो सकता है। हालांकि इस क्षेत्र को कोरोना फ्री जोन घोषित करने के लिए डब्ल्यूएचओ का नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग को करनी होगी।

महिला के पॉजिटिव मिलने पर किए गए थे क्वारंटाइन

तेले में पहली पॉजिटिव महिला की सूचना 5 अप्रैल को प्राप्त हुई। इसके बाद महिला के साथ व आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद सभी को क्वारंटाइन सेंटर में लाया गया। तब से ये यहीं रह रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.