राजभवन से बीबीएमकेयू सीनेट सदस्यों की सूची जारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री को मिला स्थान
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में राजभवन की ओर से 14 लोगों को सीनेट सदस्य बनाने का आदेश बुधवार को जारी हुआ।
By mritunjayEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 05:05 PM (IST)Updated: Thu, 06 Dec 2018 05:05 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। भाजपा नेत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रीता वर्मा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्य बनाई गई हैं। प्रो. वर्मा का मनोनय शिक्षाविद् के रूप में हुआ है।
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में राजभवन की ओर से 14 लोगों को सीनेट सदस्य बनाने का आदेश बुधवार को जारी हुआ। शिक्षाविद् के रूप में पूर्व मंत्री प्रो रीता वर्मा, डीके राजहंस इंडियन एयरफोर्स एवं सेंट्रल एक्साइज एंड सर्विस टैक्स के पूर्व अधिकारी व डॉ केके पाठक यूनिवर्सिटी कॉमर्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर को नामित किया गया है। विश्वविद्यालय के 11 विभागाध्यक्षों को भी सीनेट सदस्य बनाया गया है। इनमें इतिहास, होम साइंस, राजनीति विज्ञान, भूगोल, साइकोलॉजी, इंग्लिश, बॉटनी, गणित, फिजिक्स, जूलॉजी, जियोलॉजी शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें