Move to Jagran APP

Weather Update : धनबाद, बोकारो व गिरिडीह में बदलेगा मौसम का मिजाज; 10 से 14 मई तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार

Weather Update धनबाद के साथ-साथ बोकारो और गिरिडीह में भी मौसम के तेवर बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार यहां बादल गरजने और बूंदाबांदी के आसार हैं।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 09 May 2020 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 05:44 PM (IST)
Weather Update : धनबाद, बोकारो व गिरिडीह में बदलेगा मौसम का मिजाज; 10 से 14 मई तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार
Weather Update : धनबाद, बोकारो व गिरिडीह में बदलेगा मौसम का मिजाज; 10 से 14 मई तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार

धनबाद, जेएनएन। Weather Update कोयलांचल व आसपास के जिलों में दोपहर तक धूप खिली होने के बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदल सकता है। तेज हवा के साथ बादल गरजने और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। धनबाद के साथ-साथ बोकारो और गिरिडीह में भी मौसम के तेवर बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसे लेकर बुलेटिन जारी कर दिया है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 10 से 14 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़े रहने का अनुमान है। इस बारे में मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मध्य प्रदेश में बने सरकुलेशन की वजह से झारखंड का मौसम प्रभावित होगा। इस दौरान तेज आंधी बारिश के साथ बज्रपात होने के भी आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दूसरी ओर, मौसम एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना है। इसके चक्रवात में बदलने की संभावना बन रही है। एक-दो दिनों में चक्रवात के सक्रिय होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का प्रभाव धनबाद में भी दिखने की संभावना है। अगर खाड़ी में चक्रवात ने जन्म ले लिया तो मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्पन्न हुए ठंडक में कमी आएगी और समुद्री बादलों के आने से तापमान बढ़ेगा।

  • दिन    अधिकतम  न्यूनतम
  • शनिवार- 37 डिग्री  - 23 डिग्री
  • रविवार- 36 -  23
  • सोमवार- 34 - 22
  • मंगलवार- 34 - 24

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.