Move to Jagran APP

बड़े भाग मानुष तन पावा... जान मत दीजिए, अपनी श्रेष्ठता साबित कीजिए

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही लोकनाथ उरांव (जमला) ने शुक्रवार को धतुरा खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 04:09 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 04:09 PM (IST)
बड़े भाग मानुष तन पावा... जान मत दीजिए, अपनी श्रेष्ठता साबित कीजिए
बड़े भाग मानुष तन पावा... जान मत दीजिए, अपनी श्रेष्ठता साबित कीजिए

धनबाद, जेएनएन। कोयलांचल में खुद जान देनेवालों की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन जिले में लगभग आधा दर्जन लोग खुद जान का प्रयास कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर इलाज को पीएमसीएच पहुंचते हैं। शुक्रवार को भी पीएमसीएच में आत्महत्या का प्रयास करनेवाले आधा दर्जन लोगों को उपचार के लिए लाया गया। इनमें से अधिकतर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऐसे लोगों को सोचना चाहिए कि मनुष्य का तन आसानी से नहीं मिलता। मनुष्य तन बड़े भाग से मिलता है। आत्महत्या करने के बजाय लोगों को अपनी श्रेष्ठता साबित करनी चाहिए। 

loksabha election banner

आत्महत्या करने की कोशिश करने वालों में एक सकीब नामक व्यक्ति ने डिटोल पी लिया था। सकीब बालूमाथ का निवासी है। फिलहाल वह धनबाद में रह रहा है। स्थिति बिगडऩे पर उसे उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इसी तरह गोविंदपुर की एक युवती नूरजहां ने फिनाइल पी लिया। उसे भी उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हालांकि परिजनों का कहना है कि भूलवश ऐसा हुआ। इधर भूली का आजाद नामक युवक फांसी के फंदे से लटक गया। उसे भी उपचार के लिए पीएमसीएच लाया गया। स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। दो दिन पूर्व यहां इरशाद नामक एक युवक को भी भर्ती कराया गया था। उसने नींद की गोलियां खा ली थी। 

सिपाही ने धतुरा खाकर किया आत्महत्या का प्रयासः पुलिस लाइन में तैनात सिपाही लोकनाथ उरांव (जमला) ने शुक्रवार को धतुरा खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। लगभग 35 वर्षीय सिपाही जमला गुमला का निवासी है। उसकी पत्नी लोहरदगा सर्किट हाउस में कार्यरत है। जमला यहां अपने पुत्र के साथ पुलिस लाइन में रहता था। बताते हैं कि सुबह उसका 10 वर्षीय पुत्र कपड़ा धोने लगा। तभी जमला ने धतुरा का सेवन कर लिया। पुत्र के अनुसार वह सुबह से ही यह बात कह रहा था कि वह अब नहीं जीएगा। अपनी जान दे देगा। हालांकि वह इसका कोई कारण नहीं बता पाया। परिजनों के आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सिपाही ने क्यों जान देने की नीयत से अत्याधिक धतुरा का सेवन कर लिया। 

आग से झुलसी वृद्धाः  गोविंदपुर निवासी ऊषा देवी नामक 60 वर्षीय महिला शुक्रवार को आग से झुलस गई। महिला को उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि आग तापने के क्रम में घटना हुई। महिला करीब 90 फीसद झुलस गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.