चुनाव से पूर्व रसूखदारों को बंद करना होगा तामझाम, 18 से जब्त होंगे लाइसेंसी हथियार
शहर के रसूखदारों को चुनाव से पूर्व अपना तामझाम कुछ दिनों के लिए बंद करना होगा। खासकर वैसे रसूखदार, जो लाइसेंसी हथियार चमकाते हैं, उन्हें हथियार पुलिस को सुपुर्द करना पड़ेगा।
नीरज दूबे, धनबाद: शहर के रसूखदारों को चुनाव से पूर्व अपना तामझाम कुछ दिनों के लिए बंद करना होगा। खासकर वैसे रसूखदार जो लाइसेंसी हथियार चमकाते हैं, उन्हें निर्धारित तिथि तक अपने लाइसेंस का सत्यापन कराने के बाद हथियार पुलिस को सुपुर्द करना पड़ेगा।
लोकसभा चुनाव तैयारी में जुटे पुलिस प्रशासन ने लाइसेंस हथियारों के सत्यापन की तिथि निधार्रित कर दी। तकरीबन सभी थाना क्षेत्र के लोगों के लिए विभिन्न तिथि निर्धारित की गई है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूरे जिले में 1510 लाइसेंसी हथियार आम लोगों को पुलिस प्रशासन ने मुहैया कराए हैं। उन सभी हथियारों का सत्यापन करने के बाद पुलिस उसे जिला शस्त्रागार में जमा कराएगी।
सचमुच खतरा है तो हथियार देने पर विचार करेगा प्रशासन: वैसे शख्स जिसे वर्तमान समय में जान का सचमुच में खतरा हो और जानमाल की रक्षा के लिए उन्हें लाइसेंसी हथियार की जरूरत महसूस हो रही हो तो विशेष परिस्थिति में पुलिस प्रशासन उन जरूरतमंदों को हथियार मुहैया कराने पर विचार कर सकती है, परंतु यह लंबी प्रक्रिया होगी। इसके लिए लाइसेंसी धारक के आवेदन पर पुलिस प्रशासन गहन जांच पड़ताल करेगा।
हथियार सत्यापन की निर्धारित तिथि
- धनबाद थाना में 18 व 23 फरवरी : धनबाद, बैंकमोड़, सरायढेला इलाके के लोगों के लिए व्यवस्था
- धनबाद थाना : 25 व 28 फरवरी : धनसार व केंदुआडीह इलाके के लोग कराएंगे सत्यापन
- पुटकी थाना : 18 व 23 फरवरी : पुटकी, जोगता, लोयाबाद के लोग कराएंगे सत्यापन
- झरिया थाना : 18 व 23 फरवरी : झरिया, जोड़ापोखर के लोग कराएंगे सत्यापन
- पाथरडीह थाना : 18 व 23 फरवरी: सुदामडीह, पाथरडीह के लोग कराएंगे सत्यापन
- तिसरा थाना : 25 व 28 फरवरी : तिसरा व घनुआडीह के लोग कराएंगे सत्यापन
- बलियापुर थाना : 18 व 23 फरवरी : बलियापुर तथा सिंदरी के लोग कराएंगे सत्यापन
- निरसा थाना: 18 व 23 फरवरी : निरसा इलाके के लोग कराएंगे सत्यापन
- चिरकुंडा थाना: 18 व 23 फरवरी : चिरकुंडा इलाके के लोग कराएंगे सत्यापन
- गोविंदपुर थाना : 18, 23 फरवरी : गोविंदपुर व बरवाअड्डा इलाके के लोग कराएंगे सत्यापन
- टुंडी थाना: 18 व 23 फरवरी : टुंडी इलाके के लोगों कराएंगे सत्यापन
- कतरास थाना : 18, 23 फरवरी : कतरास, राजगंज, बाघमारा, बरोरा इलाके के लोग कराएंगे सत्यापन
- तेतुलमारी थाना : 18 व 23 फरवरी : तेतुलमारी इलाके के लिए के लोग कराएंगे सत्यापन
- महुदा थाना: 18 व 23 फरवरी : महुदा, मधुबन इलाके के लोग कराएंगे सत्यापन
- तोपचांची थाना: 18 व 23 फरवरी : तोपचांची व हरिहरपुर इलाके के लोग कराएंगे हथियार का सत्यापन