कुशवाहा समाज की कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
धनबाद : झारखंड कुशवाहा महासभा की धनबाद इकाई द्वारा रविवार को मनईटांड़ में परिवार मिल
धनबाद : झारखंड कुशवाहा महासभा की धनबाद इकाई द्वारा रविवार को मनईटांड़ में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रुप से विधायक शिवपूजन मेहता शामिल हुए। मेहता ने कहा कि सरकार पिछड़ों को मिल रहे आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। समाज के लोगों को अखंड भारत निर्माण की जिम्मेवारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि समाज के लोग मूल रूप से कृषि से जुड़े हुए हैं। सरकारी उपेक्षा के कारण इनकी स्थिति बदत्तर हो गई है। रवींद्र वर्मा ने कहा कि यह समाज संगठित नहीं है तथा समाज में अशिक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा समेत कई कुरीतियां व्याप्त हैं। इन्हें समाप्त करने की आवश्यकता है। सरकार इस आबादी की उपेक्षा लगातार कर रही है। उन्होंने कुशवाहा जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की। कार्यक्रम में इंद्रभूषण, सुरेश, प्रभुनाथ, संतोष, मुन्ना, अमर कुशवाहा, रंजीत आदि उपस्थित थे।