जीटी रोड पर बराकर पुल का दोनों लेन चालू, वाहनों को जाम से मिली मुक्ति Dhanbad News
अक्टूबर 2018 में कोलकाता लेन को बंद कर पुल में पड़ी दरार की मरम्मत शुरु की गई। मरम्मत कार्य एक साल से अधिक चला। इस दौरान एनएचआई ने स्वतंत्र एजेंसी से पुल की जांच भी कराई।
मैथन, जेएनएन। दिल्ली-कोलकाता एनएच-2 (जीटी रोड) पर मैथन के नजदीक झारखंड-पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला बराकर पुल के दोनों लेन को खोल दिया गया है। इसके साथ ही पुल के दोनों तरफ लगने वाला जाम समाप्त हो गया है। आम लोगों ने राहत की सांस ली है।
बराकर पुल पर कोलकाता की तरफ जाने वाले लेन को रविवार को खोल दिया गया। यह पिछले 15 माह से बंद था। बनारस की तरफ जाने वाले लेन से ही दोनों तरफ आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन हो रहा था। इससे हमेश जाम लगा रहता था। पंद्रह महीने पहले वर्ष 2018 में कोलकाता लेने में दरार आ जाने के कारण बंद कर दिया गया था। दिल्ली की ओर जाने वाली बनारस लेन को चालू रखा गया । इसी लेन से छोटे व भारी वाहनों का आवागमन हो रहा था।
अक्टूबर 2018 में कोलकाता लेन को बंद कर पुल में पड़ी दरार की मरम्मत शुरु की गई। मरम्मत कार्य एक साल से अधिक चला। इस दौरान एनएचआई ने स्वतंत्र एजेंसी से पुल की जांच भी कराई। उसने केवल फूट ओवरब्रिज में दरार पाया। भारी वाहनों के गुजरने को दूसरा लेन सही पाया। इसके बाद मरम्मत पूरा होने पर रविवार को कोलकाता लेन दोबारा चालू किया गया जिसपर से वाहनों का आवागमन चालू हो गया है।