Move to Jagran APP

जानिए कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय का धनबाद कनेक्शन, चासनाला में जोरदार आवभगत

राहुल गांधी को भाजपा से सवाल करने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए कि कांग्रेस अपने शासनकाल में गरीबी और बेरोजगारी क्यों नहीं दूर कर पाई? पांडेय ने कहा कि जनता सब कुछ जानती है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 02:37 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 02:37 PM (IST)
जानिए कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय का धनबाद कनेक्शन, चासनाला में जोरदार आवभगत
जानिए कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय का धनबाद कनेक्शन, चासनाला में जोरदार आवभगत

धनबाद, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर कानपुर नगर निगम की मेयर प्रमिला पांडेय गुरुवार को धनबाद के चासनाला पहुंचीं। भाजपा जोरापोखर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव और धनबाद नगर निगम के वार्ड 52 की पार्षद प्रियंका देवी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-माला देकर अागवानी की। 

loksabha election banner

गरीबी-बेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदारः  मेयर पांडेय ने स्वागत को जमा हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हाैसलाअफजाई की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास का जननायक करार देते हुए कहा कि उनके साथ देश की जनता मजबूती के साथ खड़ी है। इसी कारण समूचा विपक्ष डरा हुआ है। लोकसभा चुनाव- 2019 में निश्चित हार से आशंकित विपक्ष महागठबंधन का राग अलाप रहा है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष विकास को पचा नहीं पा रहा है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जनता को गुमराह करने के लिए लगातार झूठ बोल रहे हैं। झूठे आरोप लगा रहा है। देश पर सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस ने ही राज किया है। इसलिए गरीबी और बेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। राहुल गांधी को भाजपा से सवाल करने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए कि कांग्रेस अपने शासनकाल में गरीबी और बेरोजगारी क्यों नहीं दूर कर पाई? पांडेय ने कहा कि जनता सब कुछ जानती है। 2019 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पूरे देश मे मोदी सरकार को जनता बनाएगी।

धनबाद की बेटी प्रमिला पांडेयः धनबाद के चासनाला में प्रमिला पांडेय का मायका है। वे श्रीराम मिश्र की बेटी हैं। चासनाला के मिश्रा मैंशन पहुंचने पर पांडेय का भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिषेक पांडेय, अजय कुमार, मुकेश पांडेय, मनीष तिवारी, स्वरुप राय, शशिकांत निराला, कर्तीक हेम्ब्रम, शत्रुधन पांडेय, बोबी महतो, चीकू महतो, शंकर घोस आदि ने स्वागत किया। 

यूपी भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल की माता के निधन पर जताया शोकः उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल की माता का पिछले दिनों निधन हो गया था। वे अपने बड़े पुत्र के दुर्गापुर (प. बंगाल) स्थित आवास पर रहती थीं। गुरुवार को तेरहवीं की रस्म थी। इसमें भाग लेने के लिए कानपुर की मेयर सुबह राजधानी से धनबाद पहुचीं। थोड़ी देर चासनाला स्थित मायके में रहने के बाद दुर्गापुर निकल गईं। उन्होंने यूपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल और उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.