Move to Jagran APP

Bank Holiday Alert: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां छुट्टी की सूची देखकर निपटाएं जरूरी काम

Bank Holidays Alert देश भर के सभी बैंक अक्टूबर में 21 दिन नहीं बंद रहेंगे। क्योंकि आरबीआइ की तरफ से तय की गई छुट्टियां कुछ क्षेत्रीय त्योहारों पर भी निर्भर होती है। यानी कुछ छुट्टियां महज कुछ राज्यों के लिए ही होती है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 01:37 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 12:24 PM (IST)
Bank Holiday Alert: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां छुट्टी की सूची देखकर निपटाएं जरूरी काम
दुर्गा पूजा और दशहरा के कारण अक्टूबर में बैंकों में लगातार रहेगी छुट्टी ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इसमें अक्टूबर का महीना खास है। झारखंड का धनबाद पश्चिम बंगाल की सीमा से लगा हुआ है। बंगाल में दुर्गापूजा का खास महत्व है। कई सरकारी दफ्तरों में तो एक सप्ताह तक लगातार छुट्टी रहती है। बंगाल का प्रभाव धनबाद पर भी पड़ता है। अक्टूबर 2021 में नवरात्र, दशहरा समेत में कई सारे त्योहार ड़ रहे हैं। ऐसे में पूरे महीने में आधे से ज्यादा दिन बैंक बंद रहेंगे। कई दिन लगातार भी बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपको भी कोई जरूरी कम निपटाना हो तो तुरंत निपटा लें। यहां अक्टूबर महीने में छुट्टी की सूची दी जा रही है। इसे देखकर काम का प्लानिंग कर सकते हैं। 

loksabha election banner

आरबीआइ ने जारी की छुट्टियों की सूची

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है जिसके अनुसार, अक्टूबर महीने में 21 छुट्टियां है।इस दौरान भारत के कई शहरों में लगातार भी बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि इस 21 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। आरबीआइ की गाइडलाइंस के अनुसार, रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। 

धनबाद में 21 दिन नहीं होगी छुट्टी

हालांकि धनबाद और झारखंड में 21 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। हालांकि आपको बता दें कि देश भर के सभी बैंक 21 दिन नहीं बंद रहेंगे। क्योंकि आरबीआइ की तरफ से तय की गई छुट्टियां कुछ क्षेत्रीय त्योहारों पर भी निर्भर होती है। यानी कुछ छुट्टियां महज कुछ राज्यों के लिए ही होती है। बाकी अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे। इतना ही नहीं आप जान लीजिए कि कुछ स्थानों पर अगले महीने बैंक लगातार पांच दिन भी बैंक रहेंगे। धनबाद और झारखंड में अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। 

अक्टूबर की शुरूआत में कहीं दो तो कहीं तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआइ की लिस्ट के अनुसार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, इस वजह देश अलग-अलग हिस्सों में बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। वहीं, 3 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 6 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा महासप्तमी, महाअष्टमी और दशहरा की वजह से भी अक्टूबर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। अक्टूबर महीने की आखिरी छुट्टी 31 तारीख को रहेगी।

अक्टूबर महीने में छुट्टियों की सूची

  • 1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा.
  • 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)
  • 3 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 6 अक्टूबर- महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद
  • 7 अक्टूबर- मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद
  • 9 अक्टूबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 12 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद
  • 13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद
  • 14अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, धनबाद, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
  • 15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद
  • 16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद
  • 17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
  • 19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, धनबाद, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
  • 20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद
  • 22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  •  31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.