जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के आसमान से होकर बादलों की आवाजाही बंद हो गई है। बादलों की रुखसत के साथ हीअब हिमालय की सर्द हवाओं का अपना रुख इस ओर कर लिया है। हिमालय की हवाओं के आने से शुक्रवार की रात का मौसम सर्द हो गया। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बताया है कि अगले दो-तीन दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आएगी। नवंबर में अगले 15 दिनों का मौसम पूर्वानुमान में यह संभावना जताई गई है कि इस सप्ताह यानी 11 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच सकता है। इसके बाद 12 से 18 नवंबर के दौरान भी न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री के बीच ही रहेगा। अधिकतम तापमान अगले 15 दिनों तक 27 से 31-32 डिग्री के बीच रह सकता है।
हिमालय की सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंड
इससे पहले अक्टूबर के अंतिम सप्ताह की शुरुआत में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा था। इस बीच तामिलनाडू में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी के बादल उस ओर जाने लगे। बादलों का ट्रैक धनबाद समेत झारखंड के बड़े हिस्से से ही था। समुद्री गर्म बादलों की आवाजाही में तापतान में थोड़ी बढ़ोतरी हो गई थी। अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव खत्म होते ही हिमालय की ठंडी हवाएं अपना वर्चस्व कायम करने लगी हैं। सर्द हवाओं की आवाजाही बढऩे से ठंड भी बढ़ेगी।
अगले हफ्ते छठ, घाटों में रहेगी कंपकपी
दीवाली की शाम से ठंड बढऩे का एहसास होने लगा था। अगले हफ्ते छठ है। छठ के दौरान सर्दी बढऩे की संभावना जताई जा रही है। अंतिम दिन यानी उगते सूर्य को अघ्र्य अर्पण के दौरान अलसुबह घाटों पर जानेवालों को कंपकपी का एहसास होगा। तापमान में थोड़ी-थोड़ी गिरावट के साथ ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी।
a