Move to Jagran APP

कांग्रेस ने कीर्ति को धनबाद के मैदान में उतारा, भाजपा के पीएन सिंह से होगा मुकाबला

धनबाद लोकसभा सीट से तीन नाम अधिक चर्चा में थे लेकिन चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे और राजेंद्र प्रसाद सिंह से अधिक पार्टी ने कीर्ति को तवज्जो दी है।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 08:57 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 07:01 AM (IST)
कांग्रेस ने कीर्ति को धनबाद के मैदान में उतारा, भाजपा के पीएन सिंह से होगा मुकाबला
कांग्रेस ने कीर्ति को धनबाद के मैदान में उतारा, भाजपा के पीएन सिंह से होगा मुकाबला

धनबाद, जेएनएन। दरंभगा के सांसद कीर्ति झा आजाद धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने सोमवार को कीर्ति को प्रत्याशी बनाने की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति के बीच मुकाबला होगा। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 12 मई को मतदान है। 

loksabha election banner

पीछे रह गए ददई और राजेंद्र: धनबाद लोकसभा सीट से तीन नाम अधिक चर्चा में थे, लेकिन चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे और राजेंद्र प्रसाद सिंह से अधिक पार्टी ने कीर्ति को तवज्जो दी है। कीर्ति झा आजाद इससे पहले बिहार के दरभंगा से चुनाव लड़ते रहे और वहीं से पिछले बार भाजपा के टिकट पर चुनाव भी जीता था। बीते दिनों डीडीए को लेकर भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के साथ हुए विवाद के बाद उन्‍होंने पार्टी से खुद को अलग कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनके पिता भागवत झा आजाद झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। यहीं इनका पैतृक आवास है। एकीकृत बिहार के वे मुख्यमंत्री भी रहे।
तीन बार सांसद और एक बार विधायक का अनुभवः पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी क्रीर्ति झा आजाद दिल्ली विधानसभा के लिए एक बार गोल मार्केट से भाजपा के टिकट पर एक बार विधायक चुने जा चुके हैं। जबकि तीन बार बिहार के दरभंगा से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए। 
झारखंड मेरी जन्म भूमिः धनबाद से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कीर्ति झा ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड और धनबाद मेरे लिए नया नहीं है। झारखंड मेरी जन्म भूमि है। झारखंड के गोड्डा जिले का मूलवासी हूं। उम्मीद करता हूं कि धनबाद की जनता मुझे निराश नहीं करेगी। दो-तीन दिन के अंदर धनबाद में आकर चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दूंगा। 
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.