बढ़ती जनसंख्या समाज के लिए अभिशाप
जासं, झरिया : विश्व जनसंख्या दिवस पर बुधवार को किड्स गार्डेन सेकेंडरी विद्यालय झरिया में भाषण्
जासं, झरिया : विश्व जनसंख्या दिवस पर बुधवार को किड्स गार्डेन सेकेंडरी विद्यालय झरिया में भाषण प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन प्राचार्या डॉ. शोभा सिन्हा ने किया। प्राचार्या ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या समाज के लिए अभिशाप है। इसे रोकने के लिए शिक्षा के माध्यम से जागरुकता लाने की जरुरत है। उपप्राचार्य एके वर्मा व अन्य ने प्रतिभागी बच्चों को बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम से ही हम जनसंख्या को नियंत्रित कर सकते हैं। कहा कि बढ़ती जनसंख्या विस्फोटक पदार्थ की तरह है। यह विनाश की ओर ले जा सकता है। वहीं प्रतिभागी विद्याíथयों ने भी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। अपने भाषण में कहा कि बढ़ती जनसंख्या वातावरण को भी प्रदूषित कर रही है। जनसंख्या के आंकड़े पेश कर इस भयावहता से सभी को अवगत कराया। कहा कि बढ़ती जनसंख्या से भूखमरी व बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। लोगों को लड़का व लड़की में भेदभाव को त्याग कर दो बच्चे ही रखने की चाहत रखनी चाहिए। बच्चों ने अर्थशास्त्री माल्थस के सिद्धांत पर भी प्रकाश डाला। विजेता विद्याíथयों भाव्या शक्ति, सौरभ कुमार व सुप्रिया ¨सह, शानदार रवानी, संध्या महतो व अनुभव को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता प्रशिक्षक मुकेश शर्मा व शालू तिवारी की देखरेख में हुई।