विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karwa Chauth 2022: गुरुवार को महिलाएं पति की लम्बी उम्र के लिए करेंगी निर्जला व्रत... मेहंदी की बढ़ी डिमांड

By Rakesh Kumar MahatoEdited By: Atul Singh
Published: Tue, 11 Oct 2022 07:38 PM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2022 08:01 PM (IST)

कपड़ों से लेकर मेहंदी डिजाइन तक की तैयारी महिलाएं कर रही हैं। शहर के सिटी सेंटर माल हीरापुर बाजार में ...और पढ़ें

कपड़ों से लेकर मेहंदी डिजाइन तक की तैयारी महिलाएं कर रही हैं।
कपड़ों से लेकर मेहंदी डिजाइन तक की तैयारी महिलाएं कर रही हैं।

जागरण संवाददाता, धनबादः करवाचौथ का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास रखेगी और शाम में भगवान शिव, माता पार्वती और सिद्धिविनायक की पूजा अर्चना कर अपने पति की सुख समृद्धि के लिए कामना करेंगी। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा में शामिल होगी। रात में चंद्रमा का अर्घ्य अर्पण के साथ करवाचौथ का समापन होगा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शक्ति मंदिर में सुहागिनों के लिए सामूहिक कथा व पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कपड़े से लेकर मेहंदी डिजाइन तक की बढ़ी मांग: कपड़ों से लेकर मेहंदी डिजाइन तक की तैयारी महिलाएं कर रही हैं। शहर के सिटी सेंटर माल, हीरापुर बाजार में मेहंदी लगाने के लिए काफी भीड़ हो रही है। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की अत्यधिक भीड़ है।

करवाचौथ के दिन निर्जला उपवास और कथा: भुईफोड़ मंदिर के पुजारी सुभाष पांडेय के अनुसार करवाचौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले महिलाएं भगवान गणेश, शिव पार्वती और करवा माता की कथा सुनती हैं। पुजारी या घर के बड़े बुजुर्ग कथा सुनाते हैं। कई महिलाएं मंदिरों व घरों में करवा कथा सुनती हैं।

शक्ति मंदिर में आज दी जाएगी सरगी : शक्ति मंदिर में प्रत्येक वर्ष करवाचौथ पर सरगी वितरण एवं कथा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी मंदिर कमेटी 12 अक्टूबर को दिन के 11 बजे से सरगी की थाली देगी। मंदिर कमेटी के संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष 501 महिलाओं को सरगी की थाली दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं को पहले से कूपन लेना अनिवार्य है। सुहागिन महिलाओं को सरगी के रूप में नारियल, फल, सिंदूर, मेहंदी व माता रानी की चुनरी आदि दी जाएगी।