आरएसपी कॉलेज के प्रोफेसर रामचंद्र को कर्मवीर चक्र अवार्ड, ग्रामीण विकास एवं आदिवासी सशक्तिकरण के लिए भी किया काम Dhanbad News
आरएसपी कॉलेज के बीएड के सहायक प्रोफेसर रामचंद्र कुमार को रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फेलोशिप और कर्मवीर चक्र अवार्ड से सम्मानित किया गया।
धनबाद, जेएनएन। आरएसपी कॉलेज के बीएड के सहायक प्रोफेसर रामचंद्र कुमार को शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय कार्य के लिए रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फेलोशिप और कर्मवीर चक्र अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रो. रामचंद्र को यह सम्मान इंटरनेशनल कंफेडरेशन ऑफ एनजीओ आइकांगो (ICONGO) तथा यूनाइटेड नेशन (UN) द्वारा प्रदान किया गया।
नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय रेक्स कांक्लाइव के दौरान उन्हें यह सम्मान मिला। प्रोफेसर कुमार अध्यापन के अलावे लगातार लेखन कार्य करते हैं। दर्जनों आलेख एवं कई पुस्तकों के लेखक हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं आदिवासी सशक्तिकरण के लिए भी काम किया है। उन्हें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेएन सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी है।