विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kalpana Soren: '...तो झारखंड में त्रिपुरा से भी भयावह स्थिति होगी', कल्पना ने क्यों BJP को दे डाली चेतावनी

Published: Sun, 19 May 2024 03:35 PM (IST)

Kalpana Soren रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना धनबाद के टुंडी पहुंचीं। इस दौरान इंडी ...और पढ़ें

Kalpana Soren: कल्पना ने क्यों BJP को दे डाली चेतावनी (फोटो- जागरण)
Kalpana Soren: कल्पना ने क्यों BJP को दे डाली चेतावनी (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा- कल्पना सोरेन
  2. इस बार दिल्ली में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी- कल्पना सोरेन

जागरण संवाददाता, टुंडी(धनबाद)। Kalpana Soren धनबाद के टुंडी हाई स्कूल मैदान में रविवार को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को एक विशाल सभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के संविधान को बदलने की प्रयास में है। लोगों में हिन्दू-मुस्लिम का भेदभाव व अफवाह के बल पर लोगों को भ्रमित कर चुनाव जीतने के प्रयास में है, परन्तु देश की जनता सब समझ चुकी है।

उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी भरी लहजे में कहा कि यदि संविधान से छेड़छाड़ की गई तो झारखंड में त्रिपुरा से भी अधिक स्थिति भयावह हो सकती है।

कल्पना सोरेन ने भाजपा को आदिवासी विरोधी बताया

कल्पना ने भाजपा को आदिवासी, दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक विरोधी बताया और कहा कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को षड्यंत्र कर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा है, जिसका बदला यहां की जनता इस चुनाव में देगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी। इस दौरान कल्पना सोरेन ने हेमंत सरकार की उपलब्धियों को गिनाई।

वहीं, प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने संबोधन में कहा कि दिशोम गुरु ने अपने खून-पसीने से झामुमो को सींचा है। उसके बेटे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजकर पार्टी को समाप्त करने करने की जो मंशा है, वो कभी पूरा नहीं होगा। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना मोर्चा संभाल पार्टी संगठन को मजबूत कर रही है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोलिन बास्की संचालन मन्नु आलम ने किया। इस अवसर पर फुलचंद किस्कू, कामेश्वर प्रसाद सिंह, बाबा मनीर मस्तान, तिलक महतो, अजीमुद्दीन अंसारी, मदन महतो, संतुलाल किस्कू, अनवर अंसारी आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- 

शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने सरकार के शर्त को हटाया; कहा- यह UGC के नियमों के खिलाफ

इधर PM Modi की झारखंड में चल रही थी सभा, उधर पार्टी के दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा