लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से उबरने की कोशिश में झाविमो Dhanbad
विधानसभा चुनाव- 2019 में उतरने से पहले झाविमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोश भरने की कोशिश कर रहा है। उसका तर्क है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव का मुद्दा अलग-अलग होता है।
धनबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव-2019 में मिली करारी हार से उबरने की कोशिश में झामुमो जुट गया है। वह झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में उतरने से पहले कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोश भरने की कोशिश कर रहा है। झाविमो का तर्क है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव का मुद्दा अलग-अलग होता है इसलिए बहुत चिंता की बात नहीं है।
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा, जदयू जैसी पार्टियां सदस्यता अभियान की शुरुआत कर चुकी हैं, तो झामुमो और झाविमो ने इस बार हाइटेक तरीके से चुनाव लडऩे को तैयार है। झाविमो की ओर बाबूलाल मरांडी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया को सक्रिया किया गया है। इस संबंध में झाविमो जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने बताया कि हमारा झारखंड बाबूलाल के संग के नारे के साथ सोशल मीडिया पर वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पेज बनाया गया है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से जुडऩे का प्रयास किया जाएगा। साथ ही बाबूलाल द्वारा मुख्यमंत्री रहते किए गए कार्यों और उनके विचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप