Move to Jagran APP

बदलाव रैली में दम दिखाने को रांची रवाना हुए झामुमो कार्यकर्ता व समर्थक Dhanbad News

रांची में आयोजित झामुमो की बदलाव रैली के लिए पार्टी समर्थक शनिवार की सुबह धनबाद से रांची के लिए रवाना हुए। करीब 50 गाड़ियों का काफिला इस रैली के लिए धनबाद से गया है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 01:19 PM (IST)
बदलाव रैली में दम दिखाने को रांची रवाना हुए झामुमो कार्यकर्ता व समर्थक Dhanbad News
बदलाव रैली में दम दिखाने को रांची रवाना हुए झामुमो कार्यकर्ता व समर्थक Dhanbad News

जागरण संवाददाता, धनबाद: रांची में आयोजित झामुमो की बदलाव रैली के लिए पार्टी समर्थक शनिवार की सुबह धनबाद से रांची के लिए रवाना हुए। करीब 50 गाड़ियों का काफिला इस रैली के लिए धनबाद से गया है। पार्टी जिला समिति के अलावा विभिन्न मोर्चा और विंग के सदस्य चारपहिया वाहन से निकले। पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, सचिव पैन महतो, युवा मोर्चा नेता मुकेश सिंह, महानगर अध्यक्ष देबू महतो, व्यसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमितेश सहाय, डीएन सिंह, महिला मोर्चा की लक्ष्मी मुर्मू समेत अन्य नेता अपने समर्थकों के साथ रवाना हुए हैं।

loksabha election banner

युवा नेताओं पर ही सारा दारोमदार: रांची में आयोजित रैली में भीड़ जुटाने का सारा दारोमदार युवा नेताओं पर ही था। झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू स्वयं अपने स्तर से जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने में लगे थे। टुडू के अनुसार, पूरे धनबाद जिले से पांच हजार लोग रैली में शामिल हो रहे हैं।

दूसरी ओर युवा मोर्चा के नेता मुकेश सिंह भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने स्तर से सिंदरी और गोविंदपुर में लोगों से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में लोगों को गोलबंद किया। मुकेश सिंह ने बताया कि गांव-गांव में बदलाव की बयार है। जहां भी लोगों से संपर्क किया गया, वहां आपार समर्थन मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.