झामुमो ने विधायक अरुप पर साधा निशाना, कहा-चुनाव आते ही खुलने लगते कारखाने
धनबाद सोने की चिडिय़ा कहा जाता है। लेकिन जिस नेता पर आप भरोसा करते आ रहे है वह आंदोलन तो करते है। लेकिन वे जनता के अरमानों को कुचलते है।
पंचेत, जेएनएन। निरसा विधानसभा क्षेत्र के चांच पोटरी स्थित बंद रिलांयस रिफ्कैट्री में सोलर प्लांट लगाने की कवायद को लेकर झाविमो नेता अशोक मंडल ने स्थानीय विधायक अरुप चटर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आते ही मासस विधायक चटर्जी कारखाना खोलवाने लगते हैं। चुनाव नजदीक देख एक बार फिर जनता को बरगलाने में जुट गए हैं।
झामुमो की शुक्रवार को पलसिया बस्ती में सभा हुई। सभा को संबोधित करते झामुमो नेता अशोक मंडल ने कहा कि हमारे बीच कई समस्या है और कई समस्या लंबे समय तक रहेगी। लेकिन इसके लिये हमें प्राथमिकता तय करना होगा। धनबाद सोने की चिडिय़ा कहा जाता है। लेकिन जिस नेता पर आप भरोसा करते आ रहे है वह आंदोलन तो करते है। लेकिन वे जनता के अरमानों को कुचलते है। उन्होंने विधायक अरूप चटर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब जब चुनाव आता है तो विधायक कारखाने खोलवाने की बात करते है। कलियासोल में स्थित नागरथ, हैरी फैक्ट्री, मुगमा का जौहर रिफैक्ट्री पर मासस का वर्चस्व था। विधायक वहाीं के मजदूरों को हक दिलाने की बात करते थे। लेकिन उप कारखानों के मलिक के साथ मिलकर उन्हें बेचने का काम किया। अबकी बार चुनाव को देखते हुए चांच रिलायंस को चालू करवाने की बात कह रहे है। वहीं वर्ष 2014 में चुनाव के पूर्व उन्होंने एग्यारकुंड में औद्योगिक हब बनाने की बात कही थी। लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। वहीं बंद पड़े कंपनी के मजदूरों को आज तक पीएफ और ग्रेच्यूटी का पैसा नही दिला सके। इसको लेकर उन्होंने उपायुक्त से वार्ता के बाद श्रमायुक्त ने पत्र जारी कर रिपोर्ट मांगा है। चांच रिलायंस के मामले में कहना चाहता हूं कि 50 वर्षो निरसा में मासस के विधायक रहे। लेकिन निरसा का विकास नहीं हुआ। बल्कि कई कारखाने बंद हो गए। उन्होंने कहा हक अधिकार के लड़ाई के लिये आपके साथ है। सभा में कई भाजपा व मासस के लोगों ने झामुमो का सदस्यता ग्रहण किया। वही उन्होंने नए सदस्यों को अभिनंदन किया। इस दौरान बोदी लाल हांसदा, दुलाल चक्रवर्ती, ठाकुर मांझी, देवेन टुडू, कल्याण राय, शुभंकर राय, बीएन पाल, उपेंद्र नाथ पाठक, रोबिन पाल, सहित अन्य उपस्थित थे।