Move to Jagran APP

निरसा में झामुमो को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुए उत्पल Dhanbad News

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के दाैरान निरसा विधानसभा क्षेत्र में विजय पताका लहराने में जुटी भाजपा ने सदस्यता अभियान के प्रारंभ में ही झामुमो को झटका दिया है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 01:35 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 01:35 PM (IST)
निरसा में झामुमो को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुए उत्पल Dhanbad News
निरसा में झामुमो को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुए उत्पल Dhanbad News

निरसा, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के दाैरान निरसा विधानसभा क्षेत्र में विजय पताका लहराने में जुटी भाजपा ने सदस्यता अभियान के प्रारंभ में ही झामुमो को झटका दिया है। झारखंड प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र के सामने झामुमो नेता अशोक मंडल के करीबी उत्पल चक्रवर्ती अपने समर्थकों के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

loksabha election banner

मिश्र ने कहा कि उत्पल चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने से डीवीसी पंचेत एवं मैथन के मजदूरों की लड़ाई और मजबूत होगी। मौके पर मैथन मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, अशोक गुप्ता, अमर साव, मिथिलेश कुमार, मंटू महतो, सुखमय मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं मैथन मोड़ शंकर टॉकिज के समीप भाजयुमो के एग्यारकुंड मंडल के अध्यक्ष जय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मासस के दर्जनों सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी सदस्यों को भाजपा नेता गणेश मिश्रा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुकेश शर्मा, सूरजदेव, सिकंदर साव, अरूण कुमार, बिरजू कुमार साव, राकेश शर्मा, मुकेश पांडेय, नीरज साव, संजीव सिन्हा, श्याम कुमार, मनोज कुमार, नंदकिशोर विश्वकर्मा आदि शामिल है। मौके पर मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, अजय चौधरी, पवन कर्ण, संजय गुप्ता, प्रतीक सिंह, छोटू पासवान, रानी सिंह, रमेश पांडे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.