बदलाव यात्रा से चुनावी अभियान को धार देंगे हेमंत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने कसी कमर Dhanbad News
बदलाव यात्रा के तहत धनबाद में चार सिंतबर को झामुमो की आम सभा होगी। इस यात्रा के माध्यम से झामुमो चुनावी अभियान को धार देने में जुट गया है। कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हैं।
धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रतिपक्ष के नेता झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री रघुवर दास पर हमले कर रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से झामुमो चुनावी अभियान को धार देने में जुट गया है। कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हैं।
बदलाव यात्रा के तहत धनबाद में चार सिंतबर को झामुमो की आम सभा होगी। केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी जिला कमेटी की एक बैठक मंगलवार को दिशोम जाहेर थान तेलीपाड़ा में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमितेश सहाय, जिलाध्यक्ष रमेश टुडू और सचिव पवन महतो उपस्थित थे। सहाय ने कहा कि बदलाव यात्रा सह आम सभा की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन करेंगे। इसे ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेवारी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने कहा कि आज राज्य का हर वर्ग सरकार के तनाशाही रवैया से त्रस्त है।
जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराएं।