Move to Jagran APP

बदली राजनीतिक परिस्थिति में तीर चलाने को झामुमो बेकरार

महासम्मेलन के माध्यम से तीनों विधानसभा क्षेत्रों को फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं में झामुमो जोश भरेगा।

By Edited By: Published: Sun, 06 May 2018 10:42 AM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 05:14 PM (IST)
बदली राजनीतिक परिस्थिति में तीर चलाने को झामुमो बेकरार
बदली राजनीतिक परिस्थिति में तीर चलाने को झामुमो बेकरार

मृत्युंजय पाठक, धनबाद : बदली राजनीतिक परिस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को धनबाद से बड़ी उम्मीद है। उसकी नजर 2019 के विधानसभा चुनाव में जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में तीन टुंडी, सिंदरी और निरसा पर कब्जा जमाने की है। रविवार को मैथन में शुरू हो रहे महासम्मेलन के माध्यम से तीनों विधानसभा क्षेत्रों को फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं में झामुमो जोश भरेगा। झारखंड की सत्ता पर काबिज होने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनावी रणनीति बनाने में जुट गया है। महासम्मेलन में राज्य की रघुवर दास के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा।

loksabha election banner

बदली राजनीतिक परिस्थिति में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों का साथ मिलने से झामुमो खासा उत्साहित है। कांग्रेस नेतृत्व के सामने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में साथ ले और विधानसभा चुनाव में झामुमो के नेतृत्व में लड़े। इसके लिए कांग्रेस तैयार भी है। गोमिया और सिल्ली विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने झामुमो को समर्थन कर साफ कर दिया है कि झारखंड में गठबंधन की राजनीति करेगी। अब यह साफ है कि अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए झामुमो-कांग्रेस साथ-साथ लड़ेंगे। इससे टुंडी, सिंदरी और निरसा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो की संभावना बढ़ गई है। जिले की धनबाद, झरिया और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो का जनाधार कमजोर है। तीनों क्षेत्रों को झामुमो सहयोगी दलों के लिए छोड़ेगा।

पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो को टुंडी में वापसी की उम्मीद है। जबकि कांग्रेस और अन्य दलों को साथ मिलने पर निरसा और सिंदरी विधानसभा क्षेत्र भी झामुमो की झोली में जा सकता है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पिछले चुनाव में झामुमो मुकाबले में था। निरसा में झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल 43,329 मत लाकर तीसरे नंबर पर थे। वह एमसीसी के अरुप चटर्जी के हाथों 8 हजार मतों के अंतर से पराजित हुए थे। बार-हार हार का सामना कर रहे मंडल को अबकी चुनाव में जीत की उम्मीद है। निरसा विधानसभा क्षेत्र के मैथन में हो रहे झामुमो के महासम्मेलन को लेकर मंडल खासे उत्साहित हैं। उन्होंने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल कहते हैं, महासम्मेलन के कारण निरसा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है। यह उत्साह विधानसभा चुनाव तक बना रहेगा। अगले चुनाव में निरसा, टुंडी और सिंदरी में झामुमो की जीत तय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.