Dhanbad: पेट्रोलियम पदार्थों पर टेक्स्ट कम करें हेमंत सरकार, मोदी सरकार ने किया अपना वादा पूरा किया, अब राज्य सरकार की बारी
हस्ताक्षर अभियान में भाजपाइयों के साथ आम नागरिकों ने भी भाग लिया। विधायक ने बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने टैक्स में कटौती करके देशवासियों को राहत प्रदान की है। अब जरूरत है कि राज्य सरकार भी अपने किए गए वादे को पूरा करें।
जागरण संवाददाता, धनबाद: भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर झारखण्ड के सभी पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। झारखंड सरकार से पेट्रोलियम पदार्थ में टैक्स कमी करने की मांग की जा रही है।
इसी विषय को लेकर गुरुवार को हीरापुर हरिमंदिर रोड स्थित श्री राम फ्यूलस पेट्रोल पंप पर धनबाद सदर मण्डल की ओर से सदर मण्डल के महामंत्री राजा राम दत्ता जी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। इस कार्यकर्म का मुख्य अतिथि धनबाद के विधायक राज सिन्हा थे। कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून जी थे साथ ही इस कार्यकर्म में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य संजीव अग्रवाल, रमेश राही, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, किरण सिंह, फूल जोशी, मनोज मालाकार, सोशल मिडिया प्रभारी चुन्ना सिंह आदि मौजूद थे।
झारखंड सरकार कम करें टैक्स
हस्ताक्षर अभियान में भाजपाइयों के साथ आम नागरिकों ने भी भाग लिया। विधायक ने बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने टैक्स में कटौती करके देशवासियों को राहत प्रदान की है। अब जरूरत है कि राज्य सरकार भी अपने किए गए वादे को पूरा करें। झारखंड सरकार को अविलंब पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम करके जनता को राहत देना चाहिए। केंद्र सरकार ने जनता के प्रति अपना रुख दिखाया है लेकिन राज्य सरकार ऐसा नहीं करते जनता को अपना वास्तविक छवि दिखा रही है।
जिले के तमाम पेट्रोल पंप जगह पर अभियान
इसके साथ ही जिले के तमाम पेट्रोल पंपों पर भी भाजपा की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। झरिया के भागा पेट्रोल पंप पर पूर्व में चंद्रशेखर अग्रवाल ने अभियान में भाग लिया साथ ही झारखंड सरकार से अभिलंब पेट्रोलियम पदार्थ पर टैक्स कम करने की मांग की। इसी के अलावा शहर के अन्य पेट्रोल पंप पर भी भाजपा मंडल की ओर से अभियान चलाकर झारखंड सरकार से टैक्स कटौती की मांग की।