Dhanbad Weather Forecast: प्री मानसून में 47 फीसद कम बारिश, पड़ोस में सूखा; जानें माैसम का ताजा हाल
Jharkhand Weather Forecast Alert माैसम विभाग ने झारखंड में प्री मानसून बारिश का आंकड़ा जारी किया है। झारखड में सामान्य से कम बारिश हुई है। धनबाद बोकारो और गिरिडीह में कम बारिश दर्ज की गई है। सबसे खराब स्थिति जामताड़ा जिले की है। यहां 100 कम बारिश है।
धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Weather Forecast Alert दो दिनों से लगातार धूप छांव रहने के बाद शुक्रवार को भी धनबाद में बादलों की आवाजाही जारी है। शनिवार को भी आसमान में बादल रहेंगे। रविवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस बीच मौसम विभाग ने प्री मानसून बारिश का आंकड़ा जारी कर दिया है। प्री मानसून बारिश के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आंकड़ों के अनुसार प्री मानसून सीजन के एक मार्च से 22 अप्रैल तक धनबाद में 47 फीसद कम बारिश हुई है। यानी बारिश के मामले में धनबाद इस बार पीछे रहा है और लगभग सामान्य से आधी बारिश ही हुई है।
पड़ोसी जिलों की स्थिति और भी खराब
धनबाद के पड़ोसी जिलों का हाल इससे भी बुरा है। बोकारो में 59 फीसद तो गिरिडीह में 75 फीसद तक कम बारिश हुई है। सबसे बुरी स्थिति जामताड़ा की है। जामताड़ा में प्री मॉनसून सीजन में बारिश हुई ही नहीं है। मौसम विभाग ने 100% कम बारिश से जुड़े आंकड़े जारी किए गए हैं। इसी तरह संताल परगना के अन्य जिलों की बात करें तो वहां भी मानसून के दौरान बारिश का ग्राफ नीचे है। दुमका में 80%, गोड्डा में 31%, देवघर में 24% , साहिबगंज में 60% और पाकुड़ में 77% सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बारिश को लेकर जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक 23 से 29 अप्रैल तक मौसम मुख्यतः शुष्क ही रहेगा। 30 अप्रैल से छह मई के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।
27 अप्रैल तक का संभावित तापमान
- शुक्रवार अधिकतम 38 न्यूनतम 22
- शनिवार अधिकतम 39 न्यूनतम 24
- रविवार अधिकतम 40 न्यूनतम 25
- सोमवार अधिकतम 39 न्यूनतम 24
- मंगलवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23