विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थाईलैंड के चक्रवाती घेरे का असर, झारखंड में फिर बदलेगा मौसम; गरज के साथ बारिश का अलर्ट

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:48 AM (IST)

धनबाद में थाईलैंड से आए बादलों के कारण मौसम ने करवट ली है, जिससे तेज गर्जन के साथ बारिश हो ...और पढ़ें

झरिया के बकरहट्टा मोड़-आमलापाड़ा मार्ग पर बारिश के पानी के बीच घर जाता स्कूली बच्चा। (फोटोः इजहार)

झरिया के बकरहट्टा मोड़-आमलापाड़ा मार्ग पर बारिश के पानी के बीच घर जाता स्कूली बच्चा। (फोटोः इजहार)

जागरण संवाददाता, धनबाद।। दोपहर तक तीखी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद मौसम ने एकाएक रंग बदल लिया। तेज गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। गर्जन के साथ आंधी-बारिश का दौर अगले कई दिनों तक जारी रहने का अनुमान है।

Jharkhand Rainfall Forecast

मौसम विभाग के अनुसार, थाईलैंड के उत्तरी भाग में चक्रवाती घेरा बन गया है। उसके बादलों की आवाजाही से गरज के साथ बारिश हो रही है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों में लो प्रेशर जन्म ले सकता है।

Jharkhand Weather Update

लो प्रेशर के और शक्तिशाली बन कर ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने के आसार हैं। इससे धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में आंधी-बारिश की संभावना है।

गर्जन-बारिश का कल तक आरेंज अलर्ट, दो डिग्री लुढ़केगा पारा

मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश को लेकर 18 सितंबर तक आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। उसके बाद 21 सितंबर तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather Alert

बारिश की गतिविधि बढ़ने से तापमान में भी गिरावट आ सकती है। 34 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान खिसक कर 32 डिग्री पर पहुंच सकता है।