Move to Jagran APP

Jharkhand BJP Politics: प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार की लालू-राबड़ी राज से की तुलना, जड़ा ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चलाने का आरोप

Jharkhand BJP Politics झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चल रहा है। अधिकारी पैसा वसूल कर रांची पहुंचा रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 11:59 AM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 10:17 PM (IST)
Jharkhand BJP Politics: प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार की लालू-राबड़ी राज से की तुलना, जड़ा ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चलाने का आरोप
मीडिया से बात करते झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश और अन्य।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अविभाजित बिहार के जमाने की लालू-राबड़ी राज से हेमंत सरकार की तुलना की है। कहा है-झारखंड में सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चल रहा है। पैसा बनाने के लिए रोज-रोज ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूची जारी होती है। अविभाजित बिहार के जमाने में अधिकारी जैसे पैसा वसूल कर पटना पहुंचाते थे अब रांची पहुंचा रहे हैं। ऐसा नहीं करने वालों का ट्रांसफर कर दिया जा रहा है।

loksabha election banner

चंद अधिकारियों के घुटने के बल पर झारखंड सरकार

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश इन दिनों जिलों के दाैरे पर हैं। इसी क्रम में उनका धनबाद में तीन दिवसीय दाैरा चल रहा है। अंतिम दिन रविवार को धनबाद सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा-झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत यूपीए की राज्य सरकार चंद अधिकारियों के सामने घुटनों के बल आ चुकी है। इन्हीं कुछ अधिकारियों की सलाह से चल रही हेमंत सरकार ने प्रदेश के सारे उद्योगों को बर्बाद कर एक नया उद्योग शुरू किया है, जिसका नाम है ट्रासंफर-पोस्टिंग उद्योग।

मुख्यमंत्री के विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार

दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस विभाग की कमान खुद मुख्यमंत्री के हाथों में है, उनमें ही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार पसरा हुआ हे। चाहे वह खनन विभाग हो, बिजली विभाग हो या फिर कोई और। इन विभागों के अधिकारी हेमंत सरकार को गलत सलाह देते हुए प्रदेश को बरबादी की राह पर लिए जा रहे हैं। और वे ऐसा हेमंत सोरेन के इशारों पर कर रहे हैं। जो काम कभी मधु कोड़ा की नेतृत्ववाली प्रदेश सरकार कर रही थी, उसी के कामों को यूपीए की यह सरकार आगे ले जा रही है।

कानून व्यवस्था हो चुकी खराब

प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था की बता करते हुए प्रकाश ने कहा कि जिस सूबे में जज और एपीपी तक की हत्या हो जाती है, वहां की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन काल की याद दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज आम आदमी के दिलों में फिर से राजद की सरकार के दिनों की याद ताजा हो गई है। लोग एक जिले से दूसरे जिले में सफर करने से डर महसूस कर रहे हैं।

वर्तमान सरकर से उब चुकी जनता

प्रकाश ने देश के महान नेतृत्वकर्ता सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों और अदूरदर्शी निर्णय के कारण खनन माफिया आज फिर से अपना खेल खुले रूप में खेल रहे हैं। जो खनन माफिया हमारी पूर्ववर्ती सरकारों के समय बिलों में जा छुपे थे वे अब बाहर आ गए हैं। राज्य सरकार उनका खुला समथ्रन कर रही है। लेकिन जनता भी अब उनकी असलियत समझने लगी है। आनेवाले दिनों में वे इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मन बना चुके हैं।

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, प्रदीप वर्मा, धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सरोज, मिल्टन पार्थसारथी, जिला प्रवक्ता अमित सिंहा, सांसद प्रतिनिधि नितीन भट्ट सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.