Move to Jagran APP

अंततः दो भाग में बंटा धनबाद भाजपा संगठन, निरसा की विधायक अपर्णा का बढ़ा कद Dhanbad News

2014 के विधानसभा चुनाव के बाद फारवर्ड ब्लाक से सेनगुप्ता भाजपा में शामिल हुई थीं। इसके बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें प. बंगाल में महिला भाजपा का प्रभारी बना दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 09:50 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 08:26 AM (IST)
अंततः दो भाग में बंटा धनबाद भाजपा संगठन, निरसा की विधायक अपर्णा का बढ़ा कद Dhanbad News
अंततः दो भाग में बंटा धनबाद भाजपा संगठन, निरसा की विधायक अपर्णा का बढ़ा कद Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। अतंतः धनबाद जिला भाजपा संगठन को दो भाग में बांट दिया गया है। झारखंड की राजधानी रांची की तर्ज पर अब धनबाद में भी दो जिला कमेटी होंगी-एक महानगर और दूसरा ग्रामीण। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को प्रदेश कमेटी की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही जिला प्रभारियों के नामों की भी घोषणा की गई है। धनबाद जिले के लिए दो प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई है। अभय सिंह को धनबाद और मनोज कुमार महतो वाजपेयी को धनबाद ग्रामीण जिला का प्रभारी बनाया गया है। एक दशक पहले संगठन को सरल और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रांची, धनबाद और जमशेदपुर जिला कमेटी को महानगर और ग्रामीण-दो भाग में बांटने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय को रांची और जमशेदपुर में तो अमलीजामा पहना दिया गया लेकिन धनबाद में यथास्थिति बनी रही। अब जाकर दो भागों में बांटा गया है।

loksabha election banner

जिलाध्यक्षों के नाम होल्ड पर

झारखंड में 24 जिले हैं। संगठन की दृष्टि से भाजपा के 26 जिला थे। धनबाद ग्रामीण जिला कमेटी बना देने के बाद 27 संख्या 27 हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी 27 जिला कमेटियों के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। जबकि 19 जिलाध्यक्षों के नामों को सार्वजनिक किया गया है। इनमें धनबाद महानगर और धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नाम नहीं हैं। माना जा रहा है कि नव नियुक्त प्रभारियों की राय के आधार पर अब जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी। धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह एक फिर से अध्यक्ष बनना चाहते हैं। अब उनकी लामबंदी धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष के लिए है। 

निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता का बढ़ा कद

झारखंड भाजपा की राजनीति में निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता का कद बढ़ गया है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने सेनगुप्ता को अपनी कमेटी में उपाध्यक्ष बनाया है। 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद फारवर्ड ब्लाक से सेनगुप्ता भाजपा में शामिल हुई थीं। इसके बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें प. बंगाल में महिला भाजपा का प्रभारी बना दिया। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने निरसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया। यहां आजादी के बाद पहली बार भाजपा का झंडा फहराने का श्रेय सेनगुप्ता को जाता है। इसे देखते हुए झारखंड प्रदेश कमेटी में सेनगुप्ता को उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। 

गोमो के अनवर हयात बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष 

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अपनी टीम में अनवर हयात को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। हयात धनबाद के गोमो के रहने वाले हैं। वे दो दशक से भाजपा की राजनीति में हैं। इसका उन्हें इनाम दिया गया है।  

जियाडा के पूर्व स्वतंत्र निदेश सत्येंद्र सिंह बने दुमका के प्रभारी

धनबाद के सत्येंद्र सिंह को दुमका जिला भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व की भाजपा सरकार ने कुमार को जियाडा का स्वतंत्र निदेशक बनाया था। सरकार बदलने के बाद सिंह पदमुक्त थे। लोकसभा चुनाव के दाैरान सिंह दुमका के प्रभारी थे। दुमका में भाजपा ने झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को पराजित किया। इनामस्वरूप भाजपा ने फिर से दुमका का प्रभारी बनाया है। 

झरिया के सरोज सिंह बने प्रदेश प्रवक्ता

प्रदेश कमेटी में झरिया के सरोज सिंह को प्रवक्ता का पद दिया गया है। सिंह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नजदीकी है। उन्हीं के साथ झाविमो से भाजपा में आए हैं। सिंह झाविमो में केंद्रीय महासचिव थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.