Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: हेमंत सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को लेकर इरफान ने कह दी बड़ी बात, नहीं सुधरे तो सत्ता बचानी होगी मुश्किल

Controversy in Jharkhand Congress डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा है यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार कांग्रेस के समर्थन से चल रही है। इस सरकार में कांग्रेस कोटा से चार मंत्री हैं। लेकिन चारों ही मंत्री कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा नहीं उतर पाए हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 09:15 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 05:34 PM (IST)
Jharkhand Politics: हेमंत सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को लेकर इरफान ने कह दी बड़ी बात, नहीं सुधरे तो सत्ता बचानी होगी मुश्किल
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की महिला विधायक नाराज चल रही हैं। उनका कहना है कि हेमंत सरकार में उनकी बातें सुनी नहीं जा रही है। अपनी बात केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने की चेतावनी दी है। नाराज विधायकों को मनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने प्रयास शुरू कर दिया है। इस बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जामताड़ा के विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ी बात कही है। उन्होंन हेमंत सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों की कार्यशैली पर ही सवाल उठा दिए हैं। कहा है-यह कांग्रेस संगठन के लिए ठीक नहीं है। 

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरे नहीं चारों मंत्री

डॉ. अंसारी शनिवार को धनबाद में थे। इस दाैरान उन्होंने कई कार्यक्रम में भाग लिए। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस कोटा के मंत्रियों की कार्यशैली सही नहीं है। इसमें बदलाव की जरूरत है। डॉक्टर अंसारी ने कहा है यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार कांग्रेस के समर्थन से चल रही है। इस सरकार में कांग्रेस कोटा से चार मंत्री हैं। लेकिन चारों ही मंत्री कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा नहीं उतर पाए हैं। हर जगह कार्यकर्ता दुखी हैं। मंत्रियों को याद रखना चाहिए कि उन्हें यह पद कार्यकर्ताओं की बदौलत ही मिला है। कार्यकर्ता खुश रहेंगे तो फिर चुनाव जीतेंगे। मंत्री बनेंगे। लेकिन कार्यकर्ता नाराज रहेंगे तो संगठन भी मजबूत नहीं बनेगा। सत्ता भी बचानी मुश्किल होगी।

काैन-काैन हैं मंत्री 

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की कार्यशैली में सुधार के लिए वे जल्द ही पहल करेंगे। कांग्रेस कोटे के मंत्रियों से मिलकर बात करेंगे। उनसे कार्यशैली बदलने का आग्रह करेंगे। इस दाैरान इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों की सराहना की। झारखंड की हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख मंत्री हैं।

समय-समय पर साधते रहे निशाना

जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी झारखंड की हेमंत सरकार के गठन के समय से ही मंत्री पद के दावेदार हैं। मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराजगी का इजहार समय-समय पर करते रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.