Move to Jagran APP

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव आज आएंगे धनबाद, बेरमो में करेंगे विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा Dhanbad News

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के वित्त मंत्री धनबाद के बाद बोकारो जाएंगे। बोकारो जैना मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 09:11 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 09:11 AM (IST)
झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव आज आएंगे धनबाद, बेरमो में करेंगे विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा Dhanbad News
झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव आज आएंगे धनबाद, बेरमो में करेंगे विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव रविवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के घर जाएंगे और उनकी धर्मपत्नी के निधन से हुए उनके दुख में शामिल होंगे। लगभग एक सप्ताह पूर्व ब्रजेेंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी का निधन हो गया था। उरांव रविवार को सुबह 8:30 बजे अपने बरियातू आवास से धनबाद रवाना होंगे। धनबाद में दिन में 12:30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह के आवास पर जाएंगे। 

loksabha election banner

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के वित्त मंत्री धनबाद के बाद बोकारो जाएंगे। दिन में 3 बजे बोकारो जैना मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रमुख कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे एवं बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ बोकारो उपचुनाव की संभावना है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.