Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: डॉ. अजय ने कांग्रेसियों को दी नसीहत, मनमुटाव और गुस्सा को बाहर निकाल फेंके

कीर्ति आजाद ने कहा कि पीएन सिंह की उमर 70 पार हो चुकी है। अब आराम करे। अब उन्हें जनता की सेवा का मौका दें। जीतने पर धनबाद की सेवा करेंगे और उनकी भी।

By mritunjayEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 09:31 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 09:31 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: डॉ. अजय ने कांग्रेसियों को दी नसीहत, मनमुटाव और गुस्सा को बाहर निकाल फेंके
Lok Sabha Election 2019: डॉ. अजय ने कांग्रेसियों को दी नसीहत, मनमुटाव और गुस्सा को बाहर निकाल फेंके

धनबाद, जेएनएन। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेसियों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि मनमुटाव और गुस्सा को बाहर निकाल फेंके। आलाकमान ने जिन्हें प्रत्याशी बनाया है उनके लिए एकजुट होकर काम करें।

loksabha election banner

डॉ. कुमार शनिवार को धनबाद के जिला परिषद मैदान में महागठबंधन की सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा का आयोजन धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा के नामांकन के बाद शक्ति प्रदर्शन के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि धनबाद में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। कीर्ति आजाद विरोधी की जमानत जब्त करा देंगे।

पीएन की उम्र हो गई 70 पार, अब आराम करेः कीर्ति आजाद। पूर्व में भाजपाई, अब कांग्र्रेसी। पंजा छाप पर नामांकन भरने के लिए शनिवार को केसरिया रंग के कुर्ता में नजर आए। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ए दोड्डे को पर्चा दिया। पर्चा भरने के पहले कतरास के मां लिलौरी के दरबार में गए। सपरिवार पूजा अर्चना की। पर्चा भरने के दौरान निरसा से मासस विधायक अरुप चटर्जी, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरफराज अहमद और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह उनके साथ थे। नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला परिषद मैदान में यूपीए महागठबंधन की सभा हुई। इसमें कीर्ति आजाद ने कहा कि पीएन सिंह की उमर 70 पार हो चुकी है। अब आराम करे। अब उन्हें जनता की सेवा का मौका दें। जीतने पर धनबाद की सेवा करेंगे और उनकी भी। कीर्ति ने कहा कि धनबाद से एयरपोर्ट, आइआइएम एवं एम्स क्यों गया? पीएन इसका जवाब दें।

वामपंथी दल मिल कर भाजपा को हराएंगे :  निरसा के मासस विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि वामपंथी दल मिल कर भाजपा को हराएंगे। पीएन सिंह के कार्यकाल में धनबाद पिछड़ गया है। कई ट्रेनें भी छीन गई हैं।

यूपीए की सभा में नहीं दिखे कई बड़े चेहरेः यूपीए की सभा में कई बड़े चेहरे नहीं दिखे। हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी के आने की बात प्रचारित की गई थी। नहीं आए। आलमगीर आलम व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर के साथ डा अजय आए, एक घंटा रुकने के बाद चाईबासा चले गए।

यह भी बोले : कांग्र्रेस के धनबाद लोकसभा प्रभारी सुल्तान अहमद, सह प्रभारी दीपिका पांडेय, सुधांशु शेखर झा, झाविमो के केंद्रीय सचिव रमेश राही, सरोज सिंह, योगेंद्र यादव, झामुमो के अशोक मंडल, देबू महतो, राजद जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.