Move to Jagran APP

झारखंड में हेमंत के शासनकाल में बेटी-बहन सुरक्षित नहीं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने डीजीपी के बयान को बताया शर्मनाक

झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। हर रोज सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं। दूसरी तरफ इन घटनाओं का विरोध करने वालों को झारखंड के डीजीपी आयरन हैंड से कुचल देने की बात कर रहे हैं। उन्हें झारखंड की जनता की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 08:35 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 02:48 PM (IST)
झारखंड में हेमंत के शासनकाल में बेटी-बहन सुरक्षित नहीं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने डीजीपी के बयान को बताया शर्मनाक
झारखंड प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चतरा के सांसद सुनील सिंह और अन्य।

मैथन, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह चतरा के सांसद सुनील सिंह ने कहा है कि हेमंत सोरेन के शासनकाल में झारखंड की विधि-व्यवस्था दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। हर रोज किसी न किसी जिले में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं। महिलाएं घरों से निकलने से डर रही हैं। बेटी-बहन सुरक्षित नहीं रह गई हैं। राजधानी रांची के नजदीक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गर्दन काट दी जाती है। इस मामले को लेकर न मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यथित होते हैं और न ही डीजीपी एमवी राव चिंतित। इस घटना का विरोध करने वाले और सवाल उठाने वालों पर पुलिस पिल पड़ती है। डीजीपी आयरन हैंड से कुचल देने की बात करते हैं। यह घोर अराजतका का परिचायक है। डीजीपी को झारखंड की जनता की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए। 

loksabha election banner

सिंह शुक्रवार को  शुक्रवार को मैथन डीवीसी के चेयरमैन कैंप पहुंचे। उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।  कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। रोजगार की हालत बेहद खराब है। राज्य के विभिन्न जिलों में दुष्कर्म व महिला उत्पीडऩ की घटनाएं हो रही हैं जो एक गंभीर विषय है। हेमंत सरकार दिशाहीन हो चुकी है। भाजपा समय-समय पर राज्य सरकार को आईना दिखा रही है।

सिंह के मैथन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि रवींद्र साहनी, जिला मंत्री दीपा दास, जिला कार्यसमिति सदस्य कल्याण सिंह, साधना सिंह, मंडल उपाध्यक्ष  दीपक तिवारी, पूर्व मंडल महामंत्री अमरनाथ साव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश कुमार,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, तरुण मंडल, अकुल मंडल, अजीत शर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.