Godda: अस्पताल ड्यूटी पर तैनात सिपाही की माैत, बिहार के कोइलवर का था निवासी
सिपाही विकास को गोड्डा से धनबाद के पीएमसीएच में ले जाने के दाैरान रास्ते में मृत्यु हो गई। विकास की झारखंड पुलिस में बहाली 2010 में अनुकंपा के आधार पर हुई थी।
गोड्डा, जेएनएन। गोड्डा जिला पुलिस केन्द्र में पदस्थापित सिपाही विकास कुमार पासवान की मौत हो गई है। बुधवार की रात जवान की तबीयत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सिपाही फिलहाल अस्पताल ड्यूटी में था। ड्यूटी के दौरान ही बुधवार की शाम में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बाद में स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।
सिपाही विकास को गोड्डा से धनबाद के पीएमसीएच में ले जाने के दाैरान रास्ते में मृत्यु हो गई। विकास की झारखंड पुलिस में बहाली 2010 में अनुकंपा के आधार पर हुई थी। वह बिहार के आरा जिला के कोइलवर थाना के किशनपुरा का रहने वाला थ। विकास की मौत पर गोड्डा जिला पुलिस परिवार में शोक है। जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष तेज नारायण दास ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। जवान के शव को उसके पैतृक गांव पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।