झारखंड पेट्रोलियम डीलरों की समस्याओं पर वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन, 5 जून को रांची में अहम बैठक
Coalfield Petroleum Dealer Association ने झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की। डीलरों ने वैट दर कम ...और पढ़ें

धनबाद में विभागीय बैठक करते वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर।(फोटो:जागरण)
HighLights
कोलफील्ड पेट्रोलियम डीलरों ने वित्त मंत्री से मुलाकात की।
वैट दर घटाने, 'टैक्स पर टैक्स' सुधारने की मांग उठाई।
मंत्री ने 5 जून को रांची में अहम बैठक बुलाई।
जागरण संवाददाता, धनबाद। कोलफील्ड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने शनिवार को सर्किट हाउस पहुंचे झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की। यह मुलाकात झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशोक सिंह एवं कोलफील्ड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के महासचिव संजीव राणा के नेतृत्व में हुई।
शिष्टमंडल ने पिछले दिनों राज्य कैबिनेट द्वारा पेट्रोलियम व्यवसाय को मासिक एवं त्रैमासिक रिटर्न फाइल करने से दी गई बड़ी राहत के लिए वित्त मंत्री का आभार जताया और बुके देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान शिष्टमंडल ने वित्त मंत्री को अपनी अन्य बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
डीलरों ने झारखंड में वैट की दर को 22 प्रतिशत से घटाकर कम करने, 'टैक्स पर टैक्स' यानी सेस पर जो टैक्स लिया जा रहा है उसमें तुरंत सुधार करने, सरकारी विभागों में लंबित बकाए का भुगतान जल्द से जल्द कराने और वैट के वार्षिक रिटर्न व असेसमेंट की जटिल प्रक्रिया से भी पूरी तरह छुटकारा दिलाने की मांग उठाई।
जिसपर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने इन मांगों पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने डीलरों को आश्वस्त करते हुए आगामी पांच जून को रांची में अपनी अध्यक्षता में वित्त सचिव के साथ झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है जिसमें इन समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। आज के इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव संजीव राणा, कालका साह, रीतेश सिंह, बृजेश राय, किशन संघवी वीरू और सुमंत सिंह उपस्थित थे।
