Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 LIVE: बोकारो, साहिबगंज, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह में वोटिंग तेज, गोमिया में पंसस का चुनाव रद

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 LIVE गोमिया प्रखंड के उत्‍क्रमित मध्‍य विद्यालय पिपराडीह के मतदान केंद्र संख्‍या 208 और 209 में पंचायत समिति सदस्‍य के बैलेट पेपर में भिन्‍नता के कारण इस पद पर चुनाव रद कर दिया गया। अब मतदाता शेष पदों के लिए अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करेंगे।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Sat, 14 May 2022 09:25 AM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 09:25 AM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 LIVE: बोकारो, साहिबगंज, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह में वोटिंग तेज, गोमिया में पंसस का चुनाव रद
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 LIVE: सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों पर पहुंच कर वहां की जानकारी ले रहे हैं।

जागरण टीम, धनबाद: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण में बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ एवं साहिबंगज में भी मतदान की गति तेज हो गई है। बोकारो में गोमिया एवं पेटरवार प्रखंड के 726 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे एक साथ मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान करने के लिए मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। वोट डालने के लिए मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम सभी मतदान केंद्रों पर किए गए हैं। मतदान केंद्र पर पुलिस बल तो बाहर गेट पर उपनिरीक्षक के साथ पीएसी तैनात है। सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों पर पहुंच कर वहां की जानकारी ले रहे हैं।

loksabha election banner

बैलेट पेपर में भिन्‍नता के कारण गोमिया में पंसस का चुनाव रद: इधर, गोमिया प्रखंड के उत्‍क्रमित मध्‍य विद्यालय पिपराडीह के मतदान केंद्र संख्‍या 208 और 209 में पंचायत समिति सदस्‍य के बैलेट पेपर में भिन्‍नता के कारण इस पद पर चुनाव रद कर दिया गया है। इन बूथों पर अब मतदाता शेष पदों के लिए अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करेंगे।

साहिबगंज में 531 पदों के लिए मतदान: इधर, साहिबगंज जिले के बरहड़वा, पतना व बोरियो प्रखंड में 531 पदों के लिए शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। यहां पहले चरण में तीन प्रखंडों के कुल दो लाख 31 हजार 300 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 118073 पुरुष, 113226 महिला व एक थर्ड जेंडर का वोटर है। बरहड़वा प्रखंड में 57342 पुरुष व 52828 महिला, पतना प्रखंड में 26109 पुरुष व 26351 महिला, बोरियो में 34622 पुरुष, 34047 महिला व एक थर्ड जेंडर के वोटर हैं।

देवघर में लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने मतदान केंद्र पहुंचे वोटर: देवघर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। तीन प्रखंड देवघर, देवीपुर और मोहनपुर में पहले चरण का चुनाव हो रहा है। दाेपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। कुल 848 मतदान केंद्र पर पहले चरण में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से लंबी कतार लग गयी है। देवघर और मोहनपुर प्रखंड में महिला मतदाताओं का उत्साह दिख रहा है। देवघर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाखा और मोहनपुर के प्राथमिक विद्यालय जरूआडीह में लंबी कतार लगी है।

देवघर प्रखंड में 285 मतदान केंद्र, मोहनपुर प्रखंड में 351 मतदान केंद्र और देवीपुर प्रखंड में 212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले भर में कुल 3,07,495 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन तीनों प्रखंडों में 1610 ग्राम पंचायत सदस्य, 425 मुखिया, 349 पंचायत समिति सदस्य और 40 जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं।

देवघर प्रखंड में 568 वार्ड सदस्य, 148 मुखिया और 110 पंसस के भाग्य का फैसला 55961 पुरुष और 49965 महिला मतदाता करेंगे। देवीपुर प्रखंड में 372 वार्ड, 105 मुखिया और 90 पंसस के भाग्य पर 76806 वोटर मुहर लगाएंगे। मोहनपुर में 1,24,763 वोटर हैं। 670 वार्ड सदस्य 172 मुखिया और 149 पंचायत समिति सदस्य पद पर अपनी सहमति देंगे। तीनो प्रखंड में कुल 40 जिला परिषद सदस्य चुनाव मैदान में हैं।

गोड्डा में भी तीन प्रखंडों में वोटिंग: गोड्डा जिले के गोड्डा, पोड़ैयाहाट व सुंदरपहाड़ी प्रखंड के सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां भी सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है।

पाकुड़ में 561 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान: पाकुड़ प्रखंड के 561 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के मतदाताओं में वोट को लेकर अधिक उत्साह दिखा । कतार में लगे वोटरों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी। हीरा नंदनपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 370 पर महिलाओं की लंबी कतार देखी गई । कतार में लगी महिला सुनैना देवी ने कहा कि वोट डालकर ही घर का दूसरा काम करेंगे। मध्य विद्यालय चाचकी के मतदान केंद्र संख्या 265 पर भी मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। सुबह 8:00 बजे शहरकोल पंचायत के बलियाडांगा मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में आदिवासी वोटर वोट डालने पहुंचे थे। 8:00 बजे तक यहां 25 लोगों ने मतदान किया था। इसी मतदान केंद्र के बगल स्थित सामुदायिक भवन बलियाडांगा सामुदायिक केंद्र पर 8:00 बजे तक 40 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां के मतदान केंद्र पर सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मी के जिम्मे थी मतदान शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा था। इसाक पुर पंचायत में भी मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। यहां के अधिकतर मतदान केंद्रों पर महिला वोटरों की लंबी कतार लगी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.