विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड नगर निकाय चुनाव: धनबाद में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, गुलाबी-सफेद मतपत्रों से होगा चुनाव

By Ashish Singh Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Thu, 05 Feb 2026 06:40 PM (IST)

Dhanbad Nagar Nikay Chunav: झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव प्रक्रिया जारी है, जिसमें धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा ...और पढ़ें

झारखं‍ड नगर निकाय चुनाव-2026

झारखं‍ड नगर निकाय चुनाव-2026

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना है। चुनाव संपन्न कराने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। यहां पर धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के चुनाव में मतदाता मताधिकारर का प्रयोग करेंगे। 

DMC Election 2026

धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड तथा चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड में 23 फरवरी को होने वाले निर्वाचन के आलोक में पीठासीन तथा मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को द्वितीय दिन मतदान के एक दिन पूर्व तथा मतदान के दिन किए जाने वाले कार्य को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने बताया कि इस बार मतपत्र तथा मतपेटिका के माध्यम से दो पदों के लिए मतदान कराया जाना है। मतदान दल में एक पीठासीन तथा चार मतदान पदाधिकारी रहेंगे। महापौर व अध्यक्ष के लिए गुलाबी तथा वार्ड पार्षद व वार्ड सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा।

मास्टर ट्रेनर राज कुमार वर्मा ने कहा कि मतपेटिका पर मतदान केंद्र की पहचान करने के लिए मतपेटिका पर चिपकाने वाला लेबल (प्रपत्र 35) अवश्य चिपका दें। मतदान समाप्ति के पश्चात सभी मतदान सामग्रियों को संबंधित लिफाफे में ही रखकर कलेक्शन सेंटर पर जमा कराएं।

अन्य मुख्य मास्टर ट्रेनर संजय कुमार, कुमार वंदन, उमेश लाल, बृजभूषण पांडेय, देवेश त्रिवेदी, ब्रज किशोर चौबे, संतोष कुमार, उज्ज्वल तिवारी ने विभिन्न 10 कमरों में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में लगभग 85 प्रतिशत उपस्थिति रही। कुछ प्रशिक्षणार्थी मैट्रिक-इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के वीक्षण कार्य में प्रतिनियुक्त हैं। इनका अलग से प्रशिक्षण आठ फरवरी को होगा।