Move to Jagran APP

Happy Rose Day 2021: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए आज का दिन बहुत खास, विधायक दे रहे आशीष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए 7 फरवरी का दिन बहुत ही खास है। 15 साल पहले 7 फरवरी को ही हेमंत सोरेन की शादी कल्पना के साथ हुई थी। संयोग से 7 फरवरी अपने आप में एक खास दिन है। इस दिन रोज मनाया जाता है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 03:36 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 03:36 PM (IST)
Happy Rose Day 2021: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए आज का दिन बहुत खास, विधायक दे रहे आशीष
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ( फाइल फोटो)

धनबाद, जेएनएन। Happy Rose Day 2021: 7 फरवरी का दिन बहुत ही खास है। 7 फरवरी ही वैलेंटाइन वीक शुरू होता है। इस दिन रोज डे मनाया जाता है। संयोग से 7 फरवरी का दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी बहुत-बहुत खास दिन है। आज ही के दिन 15 साल पहले उनकी शादी हुई थी। 7 फरवरी, 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन की शादी की 15वीं सालगिरह है। इस माैके पर झारखंड की जनता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को बधाई दे रहे हैं। झामुमो गठबंधन सरकार के विधायक भी सोशल मीडिया में अपने-अपने अंदाज में मुख्यमंत्री को आशीष दे रहे हैं। 

loksabha election banner

हेमंत और कल्पना की हुई थी अरेंज्ड मैरिज

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शादी के 15 साल पूरे हो गए हैं। उनकी शादी ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली कल्पना मुर्मू के साथ हुई है। दोनों की शादी 7 फरवरी, 2006 को हुई थी। सोरेन के लिए कल्पना काफी लकी कही जा सकती हैं। शादी के बाद से ही सोरेन राजनीति में सफलता दर्ज करते जा रहे हैं। साल 2013 में जब हेमंत सोरेन पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तो देखने वाला सीन था। कल्पना सोरेन ने अपने हाथ में कैमरा संभाल रखा है। वह इस यादगार पल को कैमरे में कैद करने में जुटी हुई थी। धड़ाधड़ फोटो शूट कर रही थी। 

भाभी सीता ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी दुमका के जामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को शुभकामनाएं दी है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को बधाई दी है। 

कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने भी किया ट्वीट कर बधाई दी है। झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने ट्वीट में लिखा है-मुख्यमंत्री जी और उनकी पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन जी को शादी की सालगिरह पर हार्दिक बधाई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.