Move to Jagran APP

झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर ने राहुल का थामा हाथ, नीतीश को झटका

भाजपा और जदयू में गठबंधन है। बाघमारा से भाजपा के ढुलू महतो सीटिंग विधायक हैं। ऐसे में भाजपा जलेश्वर के लिए बाघमारा सीट छोड़ नहीं सकती।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 05:32 PM (IST)
झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर ने राहुल का थामा हाथ, नीतीश को झटका
झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर ने राहुल का थामा हाथ, नीतीश को झटका

धनबाद, जेएनएन। झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। महतो ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में टिकट का आश्वासन मिला है। महतो के इस फैसले से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड में बड़ा झटका लगा है। महतो झारखंड में नीतीश के खास लोगों में शुमार किए जाते थे। 

loksabha election banner

झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा था। साथ ही आने वाले दिनों में महतो बाघमारा सीट भाजपा के खाते में जाने की प्रबंल संभावना से अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे। चूंकि, भाजपा और जदयू में गठबंधन है। बाघमारा से भाजपा के ढुलू महतो सीटिंग विधायक हैं। ऐसे में भाजपा जलेश्वर के लिए बाघमारा सीट छोड़ नहीं सकती। ढुलू ने 2009 के विधानसभा चुनाव में जलेश्वर को परास्त कर विधायक बने थे। 

शनिवार को नई दिल्ली में महतो का कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वागत किया। इस माैके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी माैजूद थे। कांग्रेेस में शामिल होने के सवाल पर जलेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में ढुलू ने बाघमारा में माफियाराज कायम कर रखा है। इसके खात्मा के लिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.