Move to Jagran APP

Independence Day 2021: पहली बार दुमका पहुंचने पर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण; जानिए झारखंड की परंपरा

Independence Day 2021 झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस पहली बार शनिवार की सुबह दुमका पहुंचे। उन्होंने रांची से दुमका तक इंटरसिटी एक्सप्रेस से सफर किया। दुमका रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल का स्वागत किया गया। वे स्वतंत्रता दिवस पर यहां ध्वजारोहण करेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 06:43 AM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 01:37 PM (IST)
Independence Day 2021: पहली बार दुमका पहुंचने पर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण; जानिए झारखंड की परंपरा
दुमका रेलवे स्टेशन पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस का स्वागत करते उपायुक्त और एसपी ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, दुमका। झारखंड के राज्यपाल रमेश वैस रांची से ट्रेन पर सवार होकर शनिवार की सुबह दुमका पहुंचे। उनका दुमका रेलवे स्टेशन पर उपायुक्त और एसपी ने स्वागत किया गया। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी रामबाई बैस भी हैं। राज्यपाल बनने के बाद वैश्य पहली बार झारखंड की उपराजधानी दुमका दाैरे पर हैं। यह दाैरा बहुत खास है। वे दो दिन तक यहां रहेंगे। वे रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर दुमका पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस लाइन में इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

loksabha election banner

रेलवे स्टेशन पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

झारखंड का राज्यपाल बनने के बाद बैस पहली बार दुमका पहुंचे हैं। दुमका रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्टेशन के मुख्यद्वार पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राजभवन के लिए रवाना हुए। वे दो दिनों तक दुमका में रहेंगे। इस दाैरान स्वतंत्रता दिवस समेत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

राज्यपाल बनने के बाद पहला दुमका दाैरा

रमेश बैस ने 14 जुलाई को झारखंड के राज्यपाल की शपथ ली थी। इसके बाद वे पहली बार राजधानी रांची से बाहर निकले हैं। दुमका में भी उनका पहला कार्यक्रम है। इसे लेकर दुमका के लोगों में उत्साह है। झारखंड से पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे।

झारखंड में स्वतंत्रता दिवस की यह परंपरा

झारखंड में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की एक अलग परंपरा रही है। यहां स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रांची में मुख्यमंत्री ध्वज फहराते हैं। जबकि उपराजधानी दुमका में राज्यपाल ध्वजारोहण करते हैं। इसी तरह गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रांची तो मुख्यमंत्री दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

पुलिस लाइन में कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए पंडाल की क्षमता के 50 फीसद लोगों के ही बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही कुर्सियों को तयशुदा शारीरिक दूरी के मापदंड के अनुरूप लगाया जाएगा। समारोह स्थल पर नहीं पहुंचने वाले लोगों के लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से करने की व्यवस्था की गई है।  कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के लिए चार एलइडी स्क्रीन लगाया जा रहा है। एलइडी स्क्रीन साउंड सिस्टम युक्त होगा जिसे अंबेदकर चौक, वीरकुंवर सिंह चौक सहित कार्यक्रम स्थल पर लगाया जा रहा है। इधर स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.