विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में झारखंड पात्रता परीक्षा आज, 70 केंद्रों पर 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

By Ashish Singh Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Sat, 25 Apr 2026 11:38 PM (IST)

धनबाद में 70 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 आयोजित होगी, जिसमें 23,634 परीक्षार्थी भाग लेंगे। शांतिपूर्ण और कदाचार ...और पढ़ें

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा। (फाइल फोटो)

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। रविवार को जिले के 70 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाएगा। इसमें 23 हजार 634 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने सभी 70 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि तक बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है।

एसडीओ ने बताया कि निषेधाज्ञा में सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में अनावश्यक भीड़ लगना, अवैध रूप से घूमना, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग, अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलना, कदाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि एवं वास्तु का उपयोग करने को प्रतिबंधित किया गया है। यह निषेधाज्ञा परीक्षा अवधि तक लागू रहेगी।