विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के बदल गए सभी डीएसपी, प्रकाश सोय को मिली विधि-व्यस्था की जिम्मेवारी

By Niraj DubeyEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Wed, 20 May 2026 12:38 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 20 May 2026 02:06 PM (GMT+05:30)

Dhanbad Dsp Transfers: झारखंड सरकार ने 201 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है। प्रकाश सोय को धनबाद की विधि-व्यवस्था की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Dhanbad में पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला-पोस्टिंग

Dhanbad में पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला-पोस्टिंग

HighLights

  1. झारखंड सरकार ने किए 201 डीएसपी के तबादले।

  2. प्रकाश सोय को मिली धनबाद की नई जिम्मेदारी।

  3. धनबाद की विधि-व्यवस्था की कमान संभालेंगे सोय।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले किए हैं। इस फेरबदल का असर Dhanbad में भी दिखा है, जहां लगभग सभी डीएसपी बदल दिए गए हैं। नई पोस्टिंग के तहत प्रकाश सोय को धनबाद का विधि-व्यवस्था डीएसपी बनाया गया है।

Jharkhand Dsp Transfer List

झारखंड सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य पदों पर भी नए अधिकारियों की तैनाती की संभावना जताई जा रही है।

Jharkhand Dsp Transfer List 1

Jharkhand Dsp Transfer List 2

जारी अधिसूचना में धनबाद जिले से जुड़े कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई अधिकारियों को जिले से बाहर भेजा गया है। धनबाद में मुख्यालय, विधि-व्यवस्था, यातायात और अनुमंडल स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। लंबे समय बाद जिले के कई डीएसपी स्तर के अधिकारियों का एक साथ तबादला हुआ है।

Jharkhand Dsp Transfer List 3

Jharkhand Dsp Transfer List 4

Jharkhand Dsp Transfer List 5

Jharkhand Dsp Transfer List 6

धनबाद से जिन अधिकारियों का तबादला हुआ
पुलिस उपाधीक्षक मु०-1 धनबाद शंकर कामती को झा०स०पु०-1, रांची भेजा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक मु०-2 धनबाद धीरेन्द्र नारायण बंका का तबादला कर उन्हें झा०स०पु०-2, टाटीसिल्वे, रांची में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था, धनबाद नौशाद आलम का तबादला किया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, धनबाद  अरविन्द कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा बनाया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक, निरसा रजत मणिक बाखला का तबादला किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा पुरुषोत्तम कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें अन्यत्र भेजा गया है।

Jharkhand Dsp Transfer List 7

Jharkhand Dsp Transfer List 8

Jharkhand Dsp Transfer List 9

इनका  हुआ धनबाद में पोस्टिंग

1 प्रदीप कुमार साव – पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर, धनबाद

2 प्रकाश सोय – पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था,  धनबाद

3 नाजीर अख्तर – पुलिस उपाधीक्षक (मु-2), धनबाद

4 रोहित कुमार साव – पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, धनबाद

5 अजित कुमार विमल – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा

6 लिलेश्वर महतो – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा

7 प्रकाश चन्द्र महतो – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिंदरी