Move to Jagran APP

Dhanbad Wether Forecast: बारिश के थमते ही चढ़ने लगा पारा, उमस और गर्मी से लोग परेशान; जानें कबसे मिलेगी राहत

Jharkhand Dhanbad Weather News 1 जून से धनबाद के तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। गुरुवार तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर जा सकता है। तापमान चढ़ने से गर्मी और तेवर दिखाएगी। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 07:41 AM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 02:06 PM (IST)
Dhanbad Wether Forecast: बारिश के थमते ही चढ़ने लगा पारा, उमस और गर्मी से लोग परेशान; जानें कबसे मिलेगी राहत
बारिश थमने के बाद धनबाद का माैसम हुआ साफ ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Weather Forecast For 1 June लगातार हो रही बारिश से गर्मी कम हो गई थी और मौसम खुशनुमा हो गया था। सोमवार को धनबाद में बारिश नहीं हुई और एक दिन बारिश थमते ही उमस भरी गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। मंगलवार से तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। गुरुवार से अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर जा सकता है। तापमान चढ़ने से गर्मी और तेवर दिखाएगी। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि प्री मानसून बारिश होने के भी संकेत मिल रहे हैं। बारिश हो गई तो गर्मी से फिर राहत मिल जाएगी। धनबाद में 15 जून तक मानसून आने के आसार हैं। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार तक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। उसके बादलों की आवाजाही से इस ओर भी बारिश की संभावना है। मंगलवार को उत्तर पूर्वी जिलों में बारिश हो सकती है। धनबाद समेत बोकारो, जामताड़ा, देवघर, दुमका और संताल परगना के सभी जिले राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में ही हैं। दूसरी ओर मानसून को लेकर मौसम विभाग में और अपडेट जानकारी साझा की है। तीन जून तक मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जून के दूसरे हफ्ते तक मानसून धनबाद पहुंच सकता है। इससे पहले धूप छांव के बीच प्री मानसून की बारिश की फुहारों से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

  • चार जून तक का संभावित तापमान
  • मंगलवार अधिकतम 35  न्यूनतम 24
  • बुधवार अधिकतम 37 न्यूनतम 24
  • गुरुवार अधिकतम 38 न्यूनतम 25
  • शुक्रवार अधिकतम 38 न्यूनतम 25

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.