Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड के माननीयों को तेजी से चपेटे में ले रहा कोरोना, अब तक छह हो चुके बीमार

विधायक मथुरा महतो दीपिका पांडेय रणधीर सिंह लंबोदर महतो सीपी सिंह और मिथिलेश ठाकुर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ठाकुर झारखंड सरकार में मंत्री हैं। 6 विधायक निरोग हो चुके हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 05:22 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 05:22 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड के माननीयों को तेजी से चपेटे में ले रहा कोरोना, अब तक छह हो चुके बीमार
Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड के माननीयों को तेजी से चपेटे में ले रहा कोरोना, अब तक छह हो चुके बीमार

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus News Update अब झारखंड में कोरोना तेजी से फैल रहा है। जांच में तेजी आने के साथ ही नए मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। यहां संक्रमित होने वालों में आम और खास सभी तरह के लोग हैं। झारखंड के माननीय-विधायक भी कोरोना की चपेट में हैं। अब तक छह विधायक कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। सबसे ताजा मामला देवघर जिले के सारठ से आने वाले भाजपा विधायक रणधीर सिंह का है। वे पूर्व की भाजपा सरकार में पशुपालन मंत्री थे।

loksabha election banner

सारठ के भाजपा विधायक रणधीर सिंह गुरुवार को अपने परिजनों व सहयोगियों के साथ रांची में कोविड-19 टेस्ट करवाई थी। जांच रिपोर्ट में विधायक के साथ साथ उनकी पत्नी, बेटे और बेटी सहित सहयोगियों का रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी रांची आवास में होम आइसोलेशन में है। विधायक ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में लगातार जनता की सेवा व मदद की। घर में एक भी दिन विश्राम नहीं किया। आप सबों के प्यार ओर आशीर्वाद से कोरोना से ठीक होकर पुन: आप सबों के सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा है कि कुछ दिन पूर्व से जो उनके संपर्क में आएं हैं, सभी कोविड-19 का जांच करवा लें।

झारखंड का विधानसभा 81 सदस्यीय है। इनमें छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं-टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो, महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, सारठ के विधायक रणधीर सिंह, गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो, रांची के विधायक सीपी सिंह और गढ़वा के विधायक मिथिलेश ठाकुर। मिथिलेश ठाकुर झारखंड सरकार में मंत्री भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.