यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Coronavirus Cases News Update : जामताड़ा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, PMCH ने की पुष्टि
Jamtara Coronavirus Cases News Update झारखंड के जामताड़ा जिले में रविवार को कोरोना का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। देर रात पीएमसीएच धनबाद ने इसकी पुष्टि की।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड के जामताड़ा जिले में रविवार को पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। देर रात पीएमसीएच धनबाद ने इसकी पुष्टि की। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी रांची में 13 कोरोना मरीज और गढ़वा में दो नए मामले सामने आने के बाद झारखंड में रविवार की रात तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 84 पहुंच गया। शनिवार को राज्य में कुल आठ नए मामले सामने आए थे।
धनबाद के पीएमसीएच में रविवार को राज्य के अलग-अलग जिलों से आए 300 सैंपल की जांच हुई, जिसमें जामताड़ा के एक पॉजिटिव केस को छोड़कर सभी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। देर शाम पीएसीएच प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की। सोमवार को ये रिपोर्ट सभी जिलों को भेज दी जाएंगी। इससे पहले संताल परगना के देवघर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। दोनों को देवघर के कोविड-19 अस्पताल (मां ललिता अस्पताल) में क्वारंटाइन में रखा गया है।
अबतक राज्य में कहां मिले कितने मरीज
- रांची : 56
- बोकारो : 10
- हजारीबाग : 03
- पलामू : 03
- धनबाद : 02
- सिमडेगा : 02
- देवघर : 02
- गिरिडीह : 02
- गढ़वा : 03
- जामताड़ा : 01
