Move to Jagran APP

Hemant Soren: मुख्यमंत्री ने भोगनाडीह में लगाया जनता दरबार, रोजगार के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी यह सलाह

Hemant Soren आपका अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झारखंडं के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के भोगनाडीह में जनता दरबार लगाया। इस दाैरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ रोजगार के लिए लोगों को मछली पालन की सलाह दी।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 08:24 AM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 09:10 PM (IST)
Hemant Soren: मुख्यमंत्री ने भोगनाडीह में लगाया जनता दरबार, रोजगार के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी यह सलाह
भोगनाडीह में दीप जलाकर जनता दरबार का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और साथ में पंकज मिश्रा ( फोटो जागरण)।

संवाद सहयोगी,बरहेट (साहिबगंज)। इन दिनों झारखंड में 'आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत जिला प्रशासन के अधिकारी पंचायतों में जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुन माैके पर समाधान कर रहे हैं। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी जनता के बीच जा रहे हैं। उनके लिए मंगलवार का दिन खास है। अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के ऐतिहासिक स्थल भोगनाडीह में जनता दरबार लगाया। भोगनाडीह संताल विद्रोह के नायक बंधु-सिदो-कान्हू का गांव है। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार पर बात की। कहा-उनकी सरकार के प्रयास से टेक्सटाइल के क्षेत्र में एक दिन पहले 2000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें जिसमें 80 प्रतिशत लड़कियां हैं। आप लोग मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, सूअर पालन से अपने रोजगार को बढ़ा सकते हैं।

prime article banner

मत्स्य पालन के लिए 25 लाख तक सहयोग कर रही सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र गंगा से लगा हुआ है। यहां मछली कारोबार में रोजगार की संभावना है। मुख्यमंत्री ने मछली पालन पर जोर देते हुए कहा कि राज्य भर में पोखर तालाब की कमी नहीं है। सरकार भी मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। 25 लाख तक की सहायता मत्स्य पालन के लिए दी जा रही है। सभा के माध्यम से उन्होंने साहिबगंज के विकास के लिए भी कई योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि आज पतना में बिजली ग्रिड का उद्घाटन किया गया तथा बरहेट प्रखंड में बहुत जल्द ही ग्रिड का निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा। 

अब 60 पार सभी को पेंशन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह कार्य कर रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों तक विकास योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आपके अधिकार आपके द्वारा आपके सरकार के माध्यम से पंचायतों तक प्रशासन पहुंचकर आप के विकास के लिए पहल कर रही है। कहा कि पहले बहुत कम लोगों को ही वृदा पेंशन का लाभ मिलता था। अब 60 वर्ष पूरा होने वाले सभी लोगों को सरकार की ओर से वृद्धा पेंशन दी जा रही है। इससे पूर्व उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्वागत भाषण में सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.