Move to Jagran APP

Jharkhand BJP Working Committee की ऑनलाइन बैठक के बाद मची खलखबली, लिंक मिलने व न मिलने के निकाले जा रहे अर्थ

Jharkhand BJP Working Committee धनबाद जिले में जिन्हें लिंक नहीं मिला उन्हें इस बात का अंदेशा है कि वे कार्यसमिति से बाहर किए जा चुके हैं। वही कुछ नए लोगों को भी लिंक प्राप्त हुआ।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 04:29 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 04:29 PM (IST)
Jharkhand BJP Working Committee की ऑनलाइन बैठक के बाद मची खलखबली, लिंक मिलने व न मिलने के निकाले जा रहे अर्थ
Jharkhand BJP Working Committee की ऑनलाइन बैठक के बाद मची खलखबली, लिंक मिलने व न मिलने के निकाले जा रहे अर्थ

धनबाद, जेएनएन। Jha rkhand BJP Working Committee भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को वेबिनार के जरिए हुई। इस बैठक ने धनबाद जिले के कार्यकर्ताओं में खलबली मचा दी है। बैठक के लिए चुनिंदा कार्यकर्ताओं को ही लिंक भेजा गया। यह भी निर्देश था कि जिस सदस्य को लिंक मिले वही बैठक में शामिल हो। तकरीबन आधे ऐसे सदस्य जो पुरानी कार्यसमिति में शामिल थे, उन्हें लिंक नहीं मिला। लिहाजा वे वंचित रह गए। अब लिंक मिलने और न मिलने के अर्थ निकाले जा रहे हैं। प्रदेश के नेताओं को फोन कर जानकारी प्राप्त की जा रही है। 

loksabha election banner

नए लोगों को भी प्राप्त हुआ लिंक

धनबाद जिले में जिन्हें लिंक नहीं मिला उन्हें इस बात का अंदेशा है कि वे कार्यसमिति से बाहर किए जा चुके हैं। वही कुछ नए लोगों को भी लिंक प्राप्त हुआ। हालांकि यह ऐसे लोग हैं जिन्होंने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ली है। ऐसे कार्यकर्ता जो जिला अध्यक्ष की दौड़ में थे और अब जिला कमेटी के बजाय प्रदेश की राजनीति करना चाहते हैं, वह भी इस कमेटी में जगह न बना पाने से व्यथित हैं।

इन्हें मिला लिंक

बैठक में मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, गणेश मिश्रा, रमेश कुमार राही, प्रियंका पाल, सत्येंद्र कुमार, रागिनी सिंह शामिल थे

यह हुए वंचित

महावीर पासवान, रामदेव महतो, संजीव अग्रवाल, देवाशीष पाल, सरिता श्रीवास्तव को लिंक प्राप्त नहीं हुआ।

इनके अरमान नहीं हुए पूरे

पूर्व जिला महामंत्री राम प्रसाद महतो आश्वस्त थे कि ग्रामीण जिला कमेटी बनी तो वह जिला अध्यक्ष होंगे। लेकिन ऐसा हो ना सका। लिहाजा वे अब जिला की राजनीति छोड़ प्रदेश कमेटी में जाने की जुगत भिड़ाए थे। उन्हें भी लिंक प्राप्त नहीं हुआ। दूसरी तरफ रामदेव महतो का नाम धनबाद जिला कमेटी के लिए चल रहा है। लेकिन अभी भी अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।  ऐसे में उन्हें बैठक में शामिल नहीं किए जाने से उनके दोनों जगह से पत्ता कटने का खतरा उत्पन्न हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.