Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा के सह प्रभारी नंदकिशोर ने पूर्ण बहुमत का किया दावा, आजसू पर दिखाई हमदर्दी

जदयू और लोजपा पर पूछे गए सवाल पर यादव ने कहा कि इन दोनों से गठबंधन सिर्फ बिहार में है। शेष राज्यों में वे पहले भी चुनाव लड़ते रहे हैं। गुजरात में भी लड़ चुके हैं। उससे फर्क नहीं पड

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 08:26 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 08:26 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा के सह प्रभारी नंदकिशोर ने पूर्ण बहुमत का किया दावा, आजसू पर दिखाई हमदर्दी
Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा के सह प्रभारी नंदकिशोर ने पूर्ण बहुमत का किया दावा, आजसू पर दिखाई हमदर्दी

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। फिर भी आजसू सरकार में शामिल रहेगी। यह कहना है झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी नंदकिशोर यादव का। वे शनिवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से गठबंधन के सहयोगियों को सम्मान देती रही है। यही वजह है कि केंद्र में दो बार पूर्ण बहुमत आने के बाद भी उसने गठबंधन के सहयोगियों को मंत्री पद दिया। हम झारखंड में भी यही करेंगे।

loksabha election banner

जदयू और लोजपा पर पूछे गए सवाल पर यादव ने कहा कि इन दोनों से गठबंधन सिर्फ बिहार में है। शेष राज्यों में वे पहले भी चुनाव लड़ते रहे हैं। गुजरात में भी लड़ चुके हैं। उससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेले झारखंड में पूर्ण बहुमत में आएगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत आज हुए चुनाव से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। पूरे पलामू प्रमंडल में विरोधी चारों खाने चित्त हो चुके हैं।

कांग्रेसी हताशा में कर रहे उलजलूल : भाजपा के सह चुनाव प्रभारी नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेसी हार नजदीक देख हताश हो चुके हैं। हताशा में उलजलूल हरकत कर रहे हैं। उन्होंने केएन त्रिपाठी द्वारा रिवाल्वर लेकर हंगामा करने की निंदा करते हुए कहा कि यह उनकी हताशा है। चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यादव ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की नानी है। उसे इस पर बात करने का कोई अधिकार नहीं।

झाविमो से कोई समझौता नहीं : यादव ने इस बात से इनकार किया कि भाजपा के भगौड़ों को टिकट नहीं देने का कोई समझौता झारखंड विकास मोर्चा से हुआ है। उन्होंने कहा कि झाविमो किसे टिकट दे किसे नहीं यह उसका मामला है। संवाददाता सम्मेलन में सांसद पीएन सिंह, प्रत्याशी राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.